{"_id":"571bb5be4f1c1b953f8b47e3","slug":"accident-on-road-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली-लोहारू सड़क मार्ग पर गांव पथरवा के समीप शुक्रवार रात को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार गत रात्रि करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि लोहारू रोड पर सड़क हादसा हो गया है। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के ब्यान पर ट्रैक्टर ट्राली के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार राजेश कुमार पुत्र बिशंभर दयाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह अपनी बाइक से अपने घर लौट रहा था सामने की तरफ से सुनील निवासी ढाणी कुम्हरान और संजय निवासी जवाहर नगर बाइक पर सवार होकर कस्बे की ओर आ रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को महेंद्रगढ़ सामान्य अस्पताल में भिजवाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।