फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accident,light problem,traffic

11 माह बाद भी नहीं ठीक कराई महावीर चौक की ट्रैफिक लाइट, जेबरा क्रॉसिंग का भी अभाव

Tue, 26 Nov 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident,light problem,traffic
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग गंभीर नहीं है। महावीर चौक पर टूटी ट्रैफिक लाइट को करीब 11 माह बाद भी ठीक नहीं कराया जा सका है। इसके अलावा शहर में प्रमुख जगहों पर जेबरा क्रासिंग और यातायात साइनेज का अभाव है। ऐसे में लोगों को जान हथेली में रखकर सड़क पार करना पड़ता है। जिले में सड़क हादसों में साल 2016 में 215 लोगों की मौत, साल 2017 में 209 व साल 2018 में 238 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

जिले की कई सड़कों पर वाहन चालकों को थोड़ी से लापरवाही भारी पड़ जाती है। सड़क पर तय मानक के अनुसार स्पीड ब्रेकर व यातायात संबंधी साइनेज का अभाव है। इसके अलावा नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर डिवाइडर न होने के कारण वाहन चालकों को थोड़ी लापरवाही भारी पड़ रही है। क्षेत्र में सौ से अधिक क्रशर होने से भी सड़कों पर ट्राले और डंपरों का दबाव रहता है। इसी को लेकर महेंद्रगढ़ जिले को हरियाणा विजन जीरो में शामिल किया गया है। इसके तहत हादसों को रोकने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इसमें रोड की बनावट, पैदल सवारों के लिए फुटपाथ, साइनेज, जेबरा क्रासिंग जैसे अन्य जरुरी बातों पर ध्यान देना था। लेकिन, इसके तहत चल रहे कार्य धीमी गति से चल रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि महावीर चौक पर पिछले साल 18 दिसंबर को एक डंपर अनियंत्रित होकर सिंघाना रोड ट्रैफिक लाइट को तोड़ता हुआ एक क्लिनिक में जा घुसा था। इसके बाद से चौक पर ट्रैफिक लाइट खराब है। चौक पर सड़क पर सफेद पट्टी व जेबरा क्रासिंग भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर ही ट्रैफिक की समस्या
जिला मुख्यालय नारनौल में ट्रैफिक संबंधी कई खामियां है। इसके दो प्रमुख चौक महावीर और हीरो होंडा चौक पर सही तरीके से ट्रैफिक लाइट काम नहीं कर रही है। महावीर चौक पर एक ओर की लाइट टूटी हुई है। वहीं हीरो होंडा चौक पर खराब है। इसके अलावा चौक पर लोगों को सड़क पार करने के लिए जेबरा क्रासिंग नहीं है। महेंद्रगढ़ रोड पर लघु सचिवालय के जाने के लिए सड़क पर जेबरा क्रासिंग नहीं है। ऐसा ही हाल बस स्टैंड, हीरो होंडा चौक, बाल भवन, अस्पताल समेत अन्य जगहों पर है। आरएसओ नरेश गोगिया ने बताया कि इस मामलों को बैठक में बार-बार उठाया जाता है। लेकिन, जमीनी स्तर पर कार्य नहीं होता है। दोनों चौक की यातायात लाइट खराब रहती है।
जिले में 21 ब्लैक स्पॉट की हुई थी पहचान
हरियाणा विजन जीरो के तहत साल 2016-2018 तक तक जिले मेें हुए सड़क हादसों की एफआईआर का अध्ययन हुआ था। करीब 1575 एफआईआर का अध्ययन में जिले में 21 ब्लैक स्पॉट की पहचान हुई थी। इसमें अटेली में तीन, कनीना में पांच, नारनौल में तीन, नांगल चौधरी में एक, सदर थाना नारनौल में छह व महेंद्रगढ़ में तीन ब्लैक स्पॉट शामिल है। कई जगहों पर इंटर सेक्शन और स्पीड ब्रेकर समेत अन्य प्रकार की कमियां भी पाई गई थी।
एसपी ने महावीर चौक समेत अन्य सड़कों के यातायात साइनेज लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है। महावीर चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। टूटे पोल को नप को ठीक कराने को कहा गया है।
- महेश कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर
जिले की तीन सड़कों पर यातायात साइनेज, ब्रेकर समेत अन्य कार्यों का स्टीमेट बनाकर अप्रूवल के लिए भेजा गया है। पैसे की स्वीकृत मिलने के बाद इस पर कार्य होगा। विभाग को महेंद्रगढ़-नारनौल, अटेली से कनीना व महेंद्रगढ़ से कनीना रोड पर कार्य करना है।

गजेंद्र, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी नारनौल
महावीर चौक पर टूटे पोल को ठीक कराने को लेकर डीसी से बात हुई है। नप का प्रयास है कि शहरी एरिया में यातायात साइनेज, जेबरा क्रासिंग व ट्रैफिक लाइट को ठीक कराया जाएगा।
भारती सैनी, चेयरपर्सन, नप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed