{"_id":"676b9f8cf7fd85f4da0e1038","slug":"accident-in-narnaul-bike-lost-its-balance-due-to-the-arrival-of-nilgai-collided-directly-with-rock-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में हादसा: नीलगाय के आगे आने से बाइक का संतुलन बिगड़ा, सीधा चट्टान से टकराई; दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में हादसा: नीलगाय के आगे आने से बाइक का संतुलन बिगड़ा, सीधा चट्टान से टकराई; दो दोस्तों की मौत
Wed, 25 Dec 2024 11:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:40 AM IST
सार
युवक सीआईएसएफ कैंप से आगे निकले तो अचानक से एक नीलगाय उनकी बाइक के सामने आ गई। इसके कारण तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे एक बड़ी चट्टान से टकरा गई।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल के बहरोड़ रोड पर मंगलवार देर शाम अचानक नीलगाय के सामने आने से तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार नीमराना निवासी योगेश (32) को अपने किसी निजी काम से शहर के नसीबपुर में आना था। इस पर वह सोमवार को अपने दोस्त अजय (32) को अपनी पल्सर बाइक से साथ लेकर यहां आ गया।
विज्ञापन
यहां पर अपना काम निपटा लेने के बाद दोनों शाम करीब 6 बजे वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में करीब 7 बजे जब वह सीआईएसएफ कैंप से आगे निकले तो अचानक से एक नीलगाय उनकी बाइक के सामने आ गई। इसके कारण तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे एक बड़ी चट्टान से टकरा गई। इस हादसे में योगेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आसपास के दुकानदार व आने जाने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बहरोड़ के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि देर रात उपचार के दौरान अजय ने भी दम तोड़ दिया। दोनों दोस्त नीमराना की ही एक कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन