फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accident,fir,death,Soul

बोरवेल के 20 फुट गहरे गड्ढे में उतरे मोटर मैकेनिक की मिट्टी में दबने से मौत

Wed, 20 Nov 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident,fir,death,Soul
डुलाना रोड पर लोगों से जानकारी लेते एसडीएम विश्राम कुमार मीणा - फोटो : Narnol
गांव डुलाना के पास कच्ची बोरिंग में मशीन को निकालने के नीचे उतरे मोटर मैकेनिक पर मिट्टी धंसने से मौत हो गई। बोरवेल मालिक भी मिट्टी में दब गए। उनका सिर बाहर दिखने के बाद लोगों ने उनको बचा लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जेसीबी को बुलाकर मिट्टी को खुदवाया। लगभग एक घंटे बाद बवानियां निवासी सुरेंद्र को बाहर निकाला गया। जिसको तुरंत उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव डुलाना निवासी राजकुमार के बोर की मिट्टी धंसने के कारण पाइप नीचे चले गए थे। उन पाइपों को निकालने के लिए 20 फीट का गहरा गड्ढा बनाया गया था। बोरवेल मालिक राजकुमार ने पाइप और मोटर बाहर निकालने के लिए लोरिंग मशीन के साथ मुझे और सुरेंद्र को बुलाया था। हम दोनों ने मिलकर लोरिंग मशीन बनवा रखी है। दोनों ने मौका देखकर नीचे उतरने से मना कर दिया था। दोपहर एक बजे राजकुमार ने सुरेंद्र को गुमराह कर नीचे उतार दिया। राजकुमार खुद सीढ़ी पर खड़ा हो गया। जब लोरिंग मशीन से पाइप खींचना शुरू किया तो मिट्टी एक हिस्सा टूटकर नीचे जा गिर गया। जिससे सुरेंद्र मिट्टी के नीचे दब गया। जबकि राजकुमार सीढ़ी के सहारे बाहर आ गया। इसके बाद राजकुमार वहां से चला गया।
विज्ञापन

एक घंटे मशीन की मशक्त के बाद निकाला शव
लगभग एक बजे सुरेंद्र 20 फुट गहरे गड्ढे में सीढ़ी से उतरा था। सीढ़ी पर बोरवेल मालिक राजकुमार खड़ा था। सुरेंद्र अंदर काम कर रहा था कि अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वह उसके नीचे दब गया। राजकुमार भी मिट्टी में दब गया था। लोरिंग मशीन चालक ने शोर मचाया तो वहां पर पहुंचे लोगों ने राजकुमार को बाहर निकाल लिया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड इंचार्ज ने राकेश ने जेसीबी को बुलाकर साइड से गड्ढ़े को खुदवाया और उसके बाद फायर बिग्रेड की टीम ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पहले हो चुकी है छोटे भाई की मौत
मृतक सुरेंद्र लोरिंग मशीन का काम करता था। इसके तीन बच्चे हैं। इसमें दो लड़की और एक लड़का है। मृतक सुरेंद्र दो भाई थे। छोटे भाई की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। छोटे भाई के दो बच्चे थे। दोनों के परिवारों का भरण पोषण करने के लिए वह एक मात्र सहारा था। सुरेंद्र का पिता खजान सिंह तथा माता शकुंतला दोनों ही गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पिता को हार्ट की समस्या है। माता का गले का ऑपरेशन करवाया था।

राजबीर की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। राजकुमार पर धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार की सुबह कराया जाएगा। मौके को सील कराया गया है।
- अनिल कुमार, एसएचओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed