फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   aarti rao said some forces want to weaken us by dividing

Mahendragarh-Narnaul News: आरती राव बोलीं कुछ ताकतें बंटवारा कर हमको कमजोर करना चाहती हैं

Sun, 26 Feb 2023 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
aarti rao said some forces want to weaken us by dividing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। गांव रामबास में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या आरती सिंह राव ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें हमारा बंटवारा करके हमें कमजोर करना चाहती है, इन ताकतों से हम सबको सावधान रहना पड़ेगा तभी हम अपना हक पाने में सफल होंगे।
आरती ने कहा कि यहां के चहेते नेता स्वर्गीय राव बीरेंद्र सिंह 1967 में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। कुछ राजनीतिक लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही थी और उनकी सरकार को गिरा दिया था। 1968 में हरियाणा विशाल पार्टी के बैनर तले स्वर्गीय राव बीरेंद्र सिंह ने अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा था और 16 विधानसभा सीटों पर विजय हासिल की। तब स्वयं राव बीरेंद्र सिंह ने अटेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। अटेली विधानसभा क्षेत्र व रामबास गांव से उनका पुराना नाता है। 1987 में मेरे पिताजी राव इंद्रजीत सिंह ने जाटूसाना विधानसभा क्षेत्र जिसका रामबास गांव हिस्सा होता था, चुनाव लड़ा था। एक बड़े नेता के इशारे पर गांव रामबास में हमारे कार्यकर्ता व एजेंटों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। उन पर झूठे मुकदमे बना दिए थे। फिर भी रामबास गांव ने 900 में से 890 वोट देकर हमारा साथ दिया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में प्रदेश में परिसीमन हुआ तब हरियाणा में 81 से 90 विधानसभा क्षेत्र बनाए गए। तब एक साजिश के तहत महेंद्रगढ़ जिले में कनीना विधानसभा क्षेत्र को तोड़ दिया गया। उसके बाद 2009 में परिसीमन हुआ गुड़गांव लोक सभा को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से अलग कर दिया था। उन्होंने कहा कि अगर हम सब एकजुट रहेंगे तो ही हम अपना खोया हुआ सम्मान पा सकेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि उनके द्वारा मान व सम्मान पाने के लिए जो लड़ाई लड़ी जा रही है उसमें युवा अपना भरपूर सहयोग करें।
विज्ञापन

आरती सिंह राव ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों से वायदा किया कि किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की जाएगी। कार्यकर्ता उनका परिवार हैं। आज वह और उनका परिवार जो भी कुछ हैं वह सब कार्यकर्ताओं की बदौलत है। उन्होंने रामबास व अटेली के आसपास क्षेत्र से कार्यकर्ता सम्मेलन में आए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने इस कार्यकर्ता सम्मेलन को रैली में बदल दिया है। इसके लिए सदा आपकी आभारी रहूंगी। आरती सिंह राव का स्टेज पर पहुंचने पर गांव रामबास व अटेली विधानसभा क्षेत्र की तरफ से फूल माला व पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन को कई लोगों ने संबोधित कर आरती राव को अटेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया। सरपंच सरोज यादव ने गांव की तरफ से शाल ओढ़ाकर आरती सिंह राव का सम्मान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रोफेसर रोशन लाल यादव, पंचायत समिति कनीना के चेयरमैन जयप्रकाश यादव, सरपंच प्रतिनिधि अधिवक्ता कुलदीप रामबास, कुंदन चेयरमैन कोटिया, उमेश यादव कनीना, विक्रम सरपंच रामपुरा, विकास चेयरमैन अटेली, महावीर पहलवान बागोत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed