फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A young man was beaten to death due to a dispute, three accused arrested.

Mahendragarh-Narnaul News: कहासुनी की रंजिश के चलते युवक की पीट पीटकर हत्या, तीन आरोपी दबोचे

Tue, 03 Feb 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten to death due to a dispute, three accused arrested.
फोटो नंबर-14मृतक हरीश का फाईल फोटो। - फोटो : 1
नारनौल। गांव तलोट में आपसी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आई उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

मामले में 3 आरोपियों सुनील, अनूप व सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गांव तलोट निवासी हरीश के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक की मां विद्या देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी की रात वह घर में थी और उसका बेटा हरीश घर के सामने ही अलाव जलाकर बैठा हुआ था।
इसी दौरान शोर सुनाई देने पर वह बाहर निकली तो देखा कि एक ही परिवार के कुछ लोग उसके अविवाहित बेटे को लाठी-डंडों से पीट रहे थे।
आरोप है कि हमलावरों में सुनील, अनूप, सत्यनारायण, निशा, कांता और अनूप की पत्नी शामिल थे। विद्या देवी ने बताया कि जब वह बेटे को बचाने आगे बढ़ी तो सत्यनारायण ने उसके चेहरे पर डंडे से वार किया जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को नारनौल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने हरीश को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही निजामपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल विद्या देवी की एमएलआर करवाई गई। चिकित्सक की राय के बाद पुलिस ने विद्या देवी का बयान दर्ज किया जिसमें ब्लंट हथियार से चोट लगने की पुष्टि हुई है।
बताया जा रहा है कि हरीश शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर पड़ोसियों को गाली देता था। गाली देने के दौरान सबक सिखाने के लिहाज से हरीश से मारपीट की गई थी जिस दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। देर रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मामले की जांच एएसआई राकेश कर रहे हैं।
वर्जन:
मृतक की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। -राकेश, एएसआई, थाना निजामपुर।



वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद
गांव तलोट में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है और इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 2 फरवरी की रात्रि को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव तलोट में आपसी झगड़े के दौरान हरीश नामक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने गहनता से जांच की और छापेमारी करते हुए इस हत्याकांड में नामजद 3 आरोपियों सुनील, अनूप व सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए लाठी और डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं। अब तक की पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपियों ने आपस में हुई कहासुनी की रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed