फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A young man set himself on fire by sprinkling petrol in a playground and died

Mahendragarh-Narnaul News: खेल मैदान में पेट्रोल छिड़कर युवक ने लगाई आग, मौत

Mon, 12 May 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 12 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A young man set himself on fire by sprinkling petrol in a playground and died
फोटो नंबर- 14नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर बैठे परिजन और ग्रामीण।संवाद - फोटो : महोबा लैंड ऑफ आल्हा-ऊदल पत्रिका का विमोचन करते सदर विधायक, एमएलसी व अन्य। स्रोत: आयोजक
नारनौल। गांव दौचाना स्थित खेल मैदान में एक युवक ने खुद पर पेट्राेल छिड़कर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। उसके पास से एक डायरी मिली है। इसमें लिखा है कि कि उसकी मौत का किसी को जिम्मेदार न माना जाए।
विज्ञापन

गांव दौचाना निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र शनिवार शाम को घर से बिना बताए चला गया था। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह करीब 5.30 बजे खेल मैदान में घूमने आने वाले लोगों ने मंच के पास एक युवक को झुलसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि डायरी में लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार किसी को न ठहराया जाए। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। रविवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृत युवक राजमिस्त्री का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed