फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A woman brought from Delhi on the pretext of employment got the hotel seized for 20 days

दिल्ली से नौकरी के बहाने लाई गई युवती से होटलों में 20 दिनों तक कराई जिस्मफरोसी

Thu, 27 Aug 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
A woman brought from Delhi on the pretext of employment got the hotel seized for 20 days
सिटी थाना महेंद्रगढ़ में बैठी आरोपी महिला। - फोटो : Narnol
दिल्ली की नौकरी के बहाने लाई गई युवती से कई जगह पर जिस्मफरोसी कराई गई। युवती का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर रखा जाता था। वीरवार को आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से छूटकर सिटी चौकी पहुंची। युवती ने शहर में चल रहे जिस्मफरोसी के खेल का पर्दाफाश किया। पुलिस ने पीड़िता को साथ लेकर छापामारी की। इस दौरान दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मूलत उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली है। उसका तलाक हो चुका है। वह दिल्ली में घरों में झाडू -पोंछ का काम कर गुजारा चलाती थी। 20 दिन पहले उसकी मुलाकात मोनू से हुई। मोनू ने उसको महेंद्रगढ़ में अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। मोनू उसे कुराहवटा रोड पर सुनीता के मकान पर छोड़ गया। युवती का आरोप लगाया कि सुनीता उससे वेश्यावृत्ति करवाती थी। जब वह मना करती तो उसके साथ मारपीट करती और जान से मारने की धमकी देती। पीड़िता ने बताया कि पहले उसके साथ और भी लड़कियां थीं। वर्तमान में दिल्ली निवासी एक महिला इस धंधे में उसके साथ काम कर रही है। वीरवार सुबह उसको वहां से फरार होने का मौका मिल गया। वह वहां से भाग कर सीधे सिटी चौकी पहुंची जहां पर पुलिस को उसने आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 3, 4, 5, 6, 323 और 507 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में डीएसपी हेड क्वार्टर और महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी अजयवीर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी सुनीता, सोनाली तथा मोनू के खिलाफ धारा 3, 4, 5, 6, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजयवीर, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed