{"_id":"698cc4d3c5b79f62e5090578","slug":"a-target-of-200-natural-resource-management-works-has-been-set-in-mahendragarh-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135961-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 200 प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन कार्यों का लक्ष्य निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 200 प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन कार्यों का लक्ष्य निर्धारित
विज्ञापन
फोटो 7वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी कैप्टन मनोज कुमार।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड घटक) के तहत महेंद्रगढ़ में 200 प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अब तक 3 करोड़ की राशि आवंटित की जा चुकी है।
यह बात उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने राज्यस्तरीय विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सामने कही।
डीसी ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का प्रत्येक नागरिक तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) के तहत महेंद्रगढ़ में सड़क तंत्र को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि 3.40 करोड़ की लागत से धोलेड़ा बाइपास रोड का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा 56.32 लाख की लागत से बखरिजा गांव की सड़क और 68.46 लाख की लागत से रावता की ढाणी की सड़क का निर्माण कार्य भी संपन्न हो चुका है।
जिले में स्कूल ड्रॉपआउट दर को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। चिन्हित बच्चों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने और सभी पात्र छात्रों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें यूनिफॉर्म ग्रांट प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।
मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में चल रहे प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समय सीमा तथा उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारी खुद फील्ड में जाकर कार्यों का सत्यापन करें।
साथ ही आवंटित फंड का पारदर्शी और प्रभावी ढंग से उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर एडीसी तरुण पावरिया, एसडीएम महेंद्रगढ़ कनिका गोयल, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव व डीएमसी रणवीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।