{"_id":"6951857a60c7e6b62f08eabe","slug":"a-ropeway-will-be-constructed-on-dhosi-hill-at-a-cost-of-57-crore-rupees-and-it-will-be-870-meters-long-narnol-news-c-196-1-nnl1004-134108-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 57 करोड़ से ढोसी की पहाड़ी पर रोपवे बनकर होगा तैयार, 870 मीटर होगी लंबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 57 करोड़ से ढोसी की पहाड़ी पर रोपवे बनकर होगा तैयार, 870 मीटर होगी लंबाई
विज्ञापन
फोटो 34नारनौल की ढोसी पहाड़ी।संवाद
नारनौल। ढोसी हिल रोपवे परियोजना लगभग 57 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। प्रस्तावित रोपवे की लंबाई लगभग 870 मीटर होगी। उम्मीद है कि 2026 में यह सौगात आमजन को मिल जाएगी। रोपवे परियोजना को लेकर सीएम नायब सैनी भी समीक्षा कर रहे हैं।
रोपवे के निर्माण से ढोसी पहाड़ी तक पहुंचना आसान होगा जिससे देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। यह परियोजना न केवल ढोसी क्षेत्र बल्कि महेंद्रगढ़ के ऐतिहासिक स्मारकों के प्रति भी पर्यटकों की रुचि को बढ़ाएगी।
नांगल चौधरी के तत्कालीन विधायक डाॅ. अभय सिंह यादव के आग्रह पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने ढोसी पहाड़ी का 2018 में निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। ऐसे में नारनौल शहर से गुजरने वाले विदेशी पर्यटक लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
लॉजिस्टिक हब से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
नांगल चौधरी हलके के गांव तलोट, बसीरपुर और घाटाशेर में करीब 1200 एकड़ जमीन पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब बनाया जा रहा है। लॉजिस्टिक हब के निर्माण के बाद औद्योगिक इकाइयां यहां स्थापित होंगी। ऐसे में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस साथ ही जिले के युवाओं को अपने गृह क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। इस लॉजिस्टिक हब के लिए रेल कॉरिडोर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लॉजिस्टिक हब से माल को हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर के शहरों में भेजा जाएगा।
उपलब्धियां
वर्ष 2025 में नांगल चौधरी बस स्टैंड का उद्घाटन होने यात्रियों राहत मिली है। अभी यात्री स्थाई बस स्टैंड नहीं होने से बस पकड़ने के लिए परेशानी उठा रहे थे लेकिन अब बस स्टैंड पर बसों का ठहराव शुरू हो गया है। इसके अलावा नांगल चौधरी में दमकल केंद्र भी बनकर तैयार हो चुका है। वहीं, ट्रामा सेंटर, मेडिकल कॉलेज की सुविधा भी इसी वर्ष मिलनी शुरू हुई है।