Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A protest was held and a memorandum was submitted demanding that temporary employees be made permanent.

Mahendragarh-Narnaul News: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Jan 2026 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A protest was held and a memorandum was submitted demanding that temporary employees be made permanent.
फोटो नंबर-06कच्चे कर्मचारियो को पक्का करने की मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल में युवक को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाते फार्मासिस्ट।
नारनौल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सीटू के आह्वान पर सोमवार को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिले के कच्चे व पक्के कर्मचारी पंचायत भवन में एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को सरकार तुरंत प्रभाव से लागू करे। इसके साथ ही सभी ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नोटिस भी डीसी को सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार यादव ने की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला कच्चे कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करता है लेकिन सरकार की ओर से इसे लागू न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि बिना देरी के सभी पात्र कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए व सेवा शर्तों में सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ, नगर पालिका, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, पार्ट टाइम कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, आशा वर्कर व अग्निशमन स्टाफ सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रमुख रूप से महेंद्र बोयत, महेंद्र सांगलिया, घनश्याम शर्मा, धर्मपाल शर्मा, पूर्णचंद, कपिल यादव, सचिन रंगा, संजय यादव, भीम सिंह, हरेंद्र सिंह, देवी प्रसाद, राकेश, गुरदयाल व सतपाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed