{"_id":"69503611110c19a0d00ae8f0","slug":"a-procession-carrying-sacred-pots-was-taken-out-at-the-commencement-of-the-shri-shyam-mahayagya-narnol-news-c-196-1-nnl1003-134044-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्री श्याम महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्री श्याम महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
नारनौल। श्री श्याम महायज्ञ समिति की ओर से शनिवार से शुरू हुए श्रीश्याम महायज्ञ के भव्य आयोजन को लेकर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। महायज्ञ को लेकर शहर में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस आयोजन को लेकर रेवाड़ी रोड स्थित मोड़ावाला मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलशयात्रा पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ मोड़ावाला मंदिर से शुरू होकर महावीर चौक, पुल बाजार, आजाद चौक व चौधरियान होते हुए निजामपुर रोड स्थित एमएएसडी स्कूल आयोजन स्थल पर जाकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रहे थी। वहीं मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा के समापन के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर महायज्ञ का प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
इस बारे में समिति के प्रधान दौलतराम गर्ग ने बताया कि महायज्ञ हैदराबाद से पधारे यज्ञाचार्य पुरुषोत्तमदास शास्त्री के सानिध्य में वैदिक विधि से दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्रीश्याम महायज्ञ की विधिवत शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के साथ-साथ 31 दिसंबर तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।