{"_id":"5f25a5478ebc3e63d35262fa","slug":"a-positive-case-came-in-the-district-now-the-total-number-reached-809-11-patients-were-discharged-narnol-news-rtk5668637166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में शनिवार को एक कोरोना पॉजिटिव केस आया, 11 संक्रमित हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में शनिवार को एक कोरोना पॉजिटिव केस आया, 11 संक्रमित हुए ठीक
विज्ञापन
लोगों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ विभाग की टीम।
- फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में शनिवार को एक नया कोरोना संक्रमित केस आया। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 809 हो गई है। 11 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना के 179 केस अभी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को दो मोबाइल टीमों ने 121 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में एक अगस्त तक 82213 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 47912 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 15642 सैंपल भेजे गए हैं। शनिवार को मोहल्ला पीरआगा में एक कोरोना संक्रमित मिला है। इस मोहल्ले में एक महिला पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने उस क्षेत्र में एंटीजन टेस्ट करवाया था, जिसमें एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है।
पॉजिटिव के संपर्क में आए 27 लोगों के लिए सैंपल
नांगल चौधरी। मेडिकल टीम नांगल चौधरी द्वारा दो दिन पहले लिए गए सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को आ गई है। जिसमें कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं आया। वहीं शुक्रवार को आए पॉजिटिव के संपर्क में रहे 27 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। शुक्रवार को मिले दो पॉजिटिव के एरिया में से 15 सैंपल और सेका से 10 सैंपल जांच के लिए गए हैं। एसएमओ डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि शनिवार को कोई केस नहीं आया है। मेडिकल टीम लगातार कंटेनमेंट जोन में निगरानी रखे हुए हैं। लोगों को इस महामारी के बचाव के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की पालना कर सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सीएचसी में होने वाले रैंडम टेस्ट की संख्या बढ़ाई गई है।