{"_id":"6625842b89cf9c7f8a0815e7","slug":"a-population-of-1500-yearned-for-water-for-two-months-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108992-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो माह से 1500 की आबादी पानी के लिए तरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो माह से 1500 की आबादी पानी के लिए तरसी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बलायचा में दो माह से 1500 की आबादी को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। दो माह में आठ बार मोटर खराब हो चुकी है। ग्रामीण आसपास के गांव से पानी ढोने को मजबूर हैं। विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंक में लगी मोटर बार-खराब होने के कारण ग्रामीण परेशान है। अब बढ़ती गर्मी के कारण ग्रामीणों को दूर दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में लगभग 300 घर में 1500 से अधिक की आबादी है। यहां पानी की सुविधा के लिए सरकार की ओर से ट्यूबवेल व टैंक बनवाया हुआ है। ट्यूबवेल की मोटर से टैंक को भरा जाता है। उसके बाद टैंक में लगी मोटर से पानी को गांव में सप्लाई किया जाता है। पिछले तीन माह से टैंक की मोटर दो-तीन दिन में खराब हो जाती है। कभी फाल्ट आ जाता है। कभी मोटर जल जाती है। तीन माह में यह मोटर आठ बार खराब हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि मोटर खराब होने के कारण गांव की महिलाओं को दूर-दूराज बने ट्यूबवेल से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
पेयजल की आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिक गर्मी होने के कारण पानी का आवश्यकता होती है। विभाग को चाहिए की नई मोटर लगाकर इस सुचारू रूप से चालू किया जाए।
-संजय दत्त, ग्रामीण
पानी की मोटर खराब होने के कारण आसपास के ट्यूबवेल से दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है। पेयजल की आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
-सुभाष शर्मा, ग्रामीण
तीन माह के समय में आठ बार मोटर हुई खराब हो चुकी है। विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। पशुओं को भी पानी के बैगर दिक्कत आ रही है।
-संजय शर्मा, ग्रामीण
पेयजल आपूर्ति के लिए टैंक में लगी मोटर बार-खराब होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। विभाग को तत्काल प्रभाव से नई पानी की मोटर लगवानी चाहिए ताकि ग्रामीणों को पेयजल संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सके।
-राजकुमार, ग्रामीण
बीते कुछ माह से पानी स्टोरेज टैंक की मोटर बार-बार खराब हो रही है। इस मोटर को बदले जाने के लिए उच्च अधिकारियों को डिमांड भेजी हुई है। स्वीकृति मिलने के बाद यहां पर नई मोटर लगवा दी जाएगी। पेयजल के अभाव में ग्रामीणों को किसी तरह की समस्या नहीं रहने दी जाएगी
-मनीष कुमार जेई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़