फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A meeting of health workers was held regarding the TB-free Gram Panchayat campaign.

Mahendragarh-Narnaul News: टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक

Sun, 28 Dec 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A meeting of health workers was held regarding the TB-free Gram Panchayat campaign.
फोटो संख्या:68 गांव सेहलंग ​स्थित सीएचसी में टीबी जागरूकता के लिए बैठक करते स्वास्थ्यकर्मी। विज
कनीना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी सेहलंग में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसएमओ डॉ. प्रभा यादव ने की। बैठक में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन, एसटीएस पवन कुमार, टीबीएचवी युद्धवीर सहित सीएचसी सेहलंग के अंतर्गत कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. प्रभा यादव एवं एसटीएस पवन कुमार ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर टीबी रोगियों की पहचान, समय पर जांच, उपचार की शुरुआत तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन इस अभियान की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने पंचायत स्तर पर सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर गांवों को टीबी मुक्त घोषित करवाने पर बल दिया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन ने कहा कि टीबी की जांच एवं उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायतों के संयुक्त प्रयासों से ही टीबी जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने गांवों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाएं, टीबी के लक्षण दिखने वाले मरीजों की तुरंत जांच कराएं तथा जांच में टीबी की पुष्टि होने पर बिना देरी उपचार प्रारंभ करवाएं।

सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने क्षेत्र के गांवों को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। बैठक में सीएचओ रवि कुमार, सीएचओ आशा, सीएचओ अरुण कुमार, स्वास्थ्य कर्मी ऋषिराज आर्य, धर्मेंद्र, विकास सहित अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed