फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A 'Mahapanchayat' of striking municipal employees will be held today.

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल पर बैठे पालिका कर्मचारियों की आज होगी महापंचायत

Thu, 10 Sep 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A 'Mahapanchayat' of striking municipal employees will be held today.
फोटो नंबर-06मांगों को लेकर धरने पर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद नारनौल के कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। 11 सितंबर को नगर परिषद नारनौल के प्रांगण में महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के विभिन्न यूनियन एवं कर्मचारी संगठन समर्थन देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की, जबकि अग्निशमन विभाग के प्रधान गुरदयाल सिंह भी कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। संचालन महावीर प्रसाद ने किया। नगर परिषद के सभी 202 कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में विभिन्न स्थानों पर करीब 125 टन कूड़ा जमा हो गया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि नगर परिषद द्वारा अभी उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर नोटिस आएगें तो भी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने कहा कि लंबे समय से हड़ताल के बावजूद सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों का समाधान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 13 मई 2026 को हुए समझौते को तत्काल लागू करे और सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग की लंबित मांगों का समाधान करे।
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार के रवैये के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की कथित हठधर्मिता को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस अवसर पर राज्य कैशियर महेंद्र सांगेलिया, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान कौशल यादव, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण नसीबपुर, सीआईटीयू जिला महासचिव रोहतास कुमार, जिला प्रधान राहुल सारवान, महेंद्र बोयत, महेंद्र दायमा, मनोज बोयत व सुरेश कुमार सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed