फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A joint team comprising the CM Flying Squad the Pollution Department the Narnaul Municipal Counci

Mahendragarh-Narnaul News: प्लास्टिक दाना फैक्टरी पर छापा, बिना अनुमति संचालित इकाई पर 25 हजार का जुर्माना

Sat, 20 Jun 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A joint team comprising the CM Flying Squad the Pollution Department the Narnaul Municipal Counci
फोटो 10सीएम फ्लाइंग के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद लोग।स्रोत:विभाग
नारनौल। टहला रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी पर शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी, प्रदूषण विभाग, नगर परिषद नारनौल और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान वैध कागजात नहीं होने पर नगर परिषद ने 25 हजार जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम को फैक्टरी परिसर में मोहल्ला खड़खड़ी निवासी रामकिशन मौजूद मिला। मौके पर फैक्टरी में तीन से चार मजदूर काम करते हुए पाए गए।
अधिकारियों ने फैक्टरी संचालन से जुड़े दस्तावेज, अनुमति पत्र और पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियां मांगीं लेकिन संचालक की ओर से कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नगर परिषद नारनौल के जेई प्रवीण कुमार ने फैक्टरी पर 25 हजार रुपये का चालान किया। चालान की राशि मौके पर ही जमा कर दी गई।
इसके साथ ही प्रदूषण विभाग ने फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण नियमों और औद्योगिक मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed