{"_id":"69f789df24291237b8038343","slug":"a-garden-adorned-with-memories-of-the-wedding-the-couple-love-resides-within-the-plants-narnol-news-c-203-1-mgh1006-126165-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शादी की यादों से सजी बगिया, पौधों में बसता है दंपती का प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शादी की यादों से सजी बगिया, पौधों में बसता है दंपती का प्यार
विज्ञापन
कनीना। गांव भड़फ में राजेश देवी ने अपनी शादी की यादों को बगिया में बदल दिया है। छह साल पहले शादी के बाद शुरू हुई यह छोटी सी पहल आज 50 से ज्यादा पौधों की हरियाली में बदल चुकी है।
राजेश को पहले से ही पौधे लगाने का शौक था। मायके में भी वे अक्सर पौधे लगाकर उनकी देखभाल करती थीं लेकिन ससुराल आने के बाद यह शौक थोड़ा कम हो गया। उन्होंने धीरे-धीरे अपने पति कृष्ण कुमार को पौधों के प्रति अपने लगाव के बारे में बताया। कृष्ण को भी यह बात याद रही और शादी की पहली सालगिरह पर उन्होंने राजेश देवी को 15 अलग-अलग पौधे गिफ्ट किए।
बस यहीं से शुरू हुई उनकी प्यार की बगिया। घर के एक कोने में उन्होंने पौधे लगाए और उन्हें अपने रिश्ते की यादों से जोड़ दिया। आज यह बगिया दोनों के लिए उनकी शादी की सबसे खूबसूरत निशानी बन चुकी है।
विज्ञापन
अब यह दंपती मिलकर इस बगिया की देखभाल करते हैं। सुबह के समय कृष्ण कुमार पौधों को पानी देते हैं और देखभाल करते हैं जबकि शाम को राजेश देवी यह जिम्मेदारी संभालती हैं। दोनों मिलकर समय-समय पर गुड़ाई, कटिंग और खाद डालने का काम भी करते हैं।
इस बगिया में केन लिली, एरिका पाम, मनी प्लांट, रबर प्लांट, जेड प्लांट, तुलसी और एलोवेरा जैसे पौधे शामिल हैं। खास बात यह है कि अब वे इन्हीं पौधों से निकले बीजों से बगिया को और भी हरा-भरा बना रहे हैं।