{"_id":"6a5bca92563524d5640a0098","slug":"a-consensus-was-reached-on-social-initiatives-such-as-honoring-martyred-soldiers-and-performing-kanyadaan-giving-away-a-daughter-in-marriage-narnol-news-c-203-1-mgh1004-128294-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहीद सैनिकों को सम्मान और कन्यादान जैसे सामाजिक कार्यों पर बनी सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहीद सैनिकों को सम्मान और कन्यादान जैसे सामाजिक कार्यों पर बनी सहमत
विज्ञापन
कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब में शनिवार को कैप्टन भरपूर सिंह की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिक संस्था, सब डिवीजन कनीना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज सेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।
संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार ने सदस्यों को शाखा के पंजीकरण की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में तय किया गया कि अब संस्था की नियमित बैठक हर माह के अंतिम शनिवार को शाम 5:30 बजे होगी ताकि सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुड़ सकें।
सदस्यों ने 26 जुलाई को वार मेमोरियल में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने का निर्णय लिया। साथ ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस परेड में भूतपूर्व सैनिकों की टोली भी शामिल होगी।
विज्ञापन
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि कनीना क्षेत्र के किसी भी भूतपूर्व सैनिक या सेवारत सैनिक के शहीद होने पर संस्था की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में कन्यादान के रूप में सहयोग करने का संकल्प भी लिया गया।
कैप्टन सूबे सिंह ने सभी सदस्यों से 25 जुलाई की अगली बैठक में अपने साथ तीन से पांच नए भूतपूर्व सैनिकों को जोड़कर लाने की अपील की। बैठक में कैप्टन अशोक कुमार, कैप्टन देशराज, कैप्टन दीनदयाल, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, सूबेदार लक्ष्मी नारायण, नरेंद्र फौजी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।