फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A bicycle stand is being built at Model Culture School at a cost of four lakh rupees.

Mahendragarh-Narnaul News: मॉडल संस्कृति स्कूल में चार लाख की लागत से बनाया जा रहा साइकिल स्टैंड

Mon, 29 Dec 2025 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A bicycle stand is being built at Model Culture School at a cost of four lakh rupees.
फोटो नंबर-35मॉडल स्कूल में विद्या​र्थियों के लिए बनाया जा रहा साइकिल स्टैंड। संवाद
नारनौल। मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डी-प्लान के तहत साइकिल व वाहनों के लिए स्टैंड का निर्माण शुरू कर दिया गया है। करीब चार लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस स्टैंड के तैयार होने पर विद्यार्थियों को अपने साइकिल और वाहन सुरक्षित तरीके से खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

स्कूल में अब तक वाहनों के लिए कोई निर्धारित स्थान न होने के कारण विद्यार्थी और अन्य लोग मनचाहे स्थान पर साइकिल व गाड़ियां खड़ा कर देते थे, जिससे अव्यवस्था बनी रहती थी। लेकिन स्टैंड निर्माण के बाद व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

स्टैंड के चारों ओर टीनशेड लगाया जाएगा ताकि मौसम की मार से वाहनों की सुरक्षा हो सके, साथ ही फर्श पर टाइल बिछाई जाएगी ताकि परिसर साफ-सुथरा व उपयोगी बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुविधा विद्यार्थियों की सुविधा के साथ-साथ परिसर में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह सुविधा छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ सभी के लिए उपयोगी रहेगी।


वर्जन:
विद्यालय में आने वाले छात्रों व अन्य लोगों की सुविधा के लिए यह साइकिल स्टैंड बनाया जा रहा है। यह स्टैंड करीब चार लाख रुपये की लागत से डी प्लान के तहत बनाया जा रहा है। इस स्टैंड के लिए हमने जिला उपायुक्त के सम्मुख मांग रखी थी। -प्रोमिला यादव, प्राचार्य मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed