नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को हेयर केयर एवं हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि बालों की मजबूती और स्वास्थ्य के लिए केवल बाहरी उत्पादों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है बल्कि संतुलित आहार, प्रोटीन, विटामिन और पर्याप्त पानी का सेवन भी बेहद आवश्यक है। विशेषज्ञों ने बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बालों को सुरक्षित रखने के लिए ‘प्री-वॉश रूटीन’ अपनाने, नियमित तेल मालिश तथा प्राकृतिक तेलों के सही उपयोग के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. ममता शर्मा, डॉ. सुमन यादव, डॉ. समता यादव, डॉ. मुनेश यादव, सोनम, डॉ. ममता सिद्धार्थ, डॉ. पूजा बत्रा, डॉ. गीता यादव, डॉ. मनमीत कौर एवं पूनम सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद