फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   96 players paved their way to the state level in the yoga competition.

Mahendragarh-Narnaul News: योग प्रतियोगिता में 96 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर की राह पकड़ी

Tue, 29 Sep 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
96 players paved their way to the state level in the yoga competition.
फोटो नंबर- 22सुभाष स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में योग करती ​खिलाड़ी। संवाद
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने 9 से 14, 14 से 18 व 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन, आर्टिस्टिक एकल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर और रिदमिक ग्रुप श्रेणियों में मुकाबले हुए।
विज्ञापन

विभिन्न आयु वर्ग और श्रेणियों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद 48 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 96 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता प्रभारी रीना ने बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खासकर छोटे बच्चों में योग को लेकर काफी उत्साह नजर आया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी जिले के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार भी चयनित खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
योग करना मुझे अच्छा लगता है और संगीत की धुन पर योग करने का नियमित रूप से अभ्यास कर रही हूं। मुझे उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में मैं अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहूंगी। -सानवी, खिलाड़ी
----------
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था, लेकिन पदक नहीं जीत पाया था। आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का लक्ष्य है। -कमल, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article