फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   92 youths got jobs at the ITI job fair.

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई रोजगार मेले में 92 युवाओं को मिली नौकरी

Tue, 29 Sep 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
92 youths got jobs at the ITI job fair.
फोटो संख्या:69- रोजगार मेले  में  युवाओं का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनि​धि--संवाद
महेंद्रगढ़। निदेशालय कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देश पर मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में वर्ष 2022 से 2025 तक आईटीआई पास कर चुके 128 युवाओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद 92 युवाओं का चयन किया।
विज्ञापन

संस्थान इंचार्ज संदीप ने बताया कि मेले में हरियाणा और राजस्थान की कंपनियों ने हिस्सा लिया। भिवाड़ी की एक कंपनी ने 45, मानेसर की दो कंपनियों ने क्रमश: 22 और 21 तथा गुरुग्राम की कंपनी ने चार युवाओं का चयन किया। चयनित युवा आईटीआई की अलग-अलग तकनीकी ट्रेड से पासआउट हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य-सह-सहायक शिक्षुता सलाहकार विनोद खनगवाल ने चयनित युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान में तकनीकी शिक्षा के साथ युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी कौशल भी दिया जाता है। समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित कर कंपनियों को संस्थान में बुलाया जाता है, ताकि प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को 7 अक्तूबर को रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मेले में कंपनियों ने युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और निर्धारित मापदंडों के आधार पर चयन किया। चयन होने पर युवाओं में खुशी का माहौल रहा।
-----------
मैंने वर्ष 2022 में डेरोली अहीर से वेल्डर ट्रेड में आईटीआई पास की थी। मेले में कंपनी के प्रतिनिधियों ने मेरा साक्षात्कार लिया और नौकरी से जुड़ी कंपनी की पॉलिसी, नियमों व अन्य जरूरी जानकारी के बारे में बताया। -कपिल, बैरावास

----------------
मैंने वर्ष 2022 में महेंद्रगढ़ आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई पास की थी। मैं पहली बार रोजगार मेले में हिस्सा लेने आया। मेले में चार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मेरा साक्षात्कार लिया और कंपनी की पॉलिसी व नौकरी से जुड़ी जानकारी दी। -श्योराज सिंह, खुड़ाना

फोटो संख्या:69- रोजगार मेले  में  युवाओं का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि--संवाद

फोटो संख्या:69- रोजगार मेले  में  युवाओं का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि--संवाद

फोटो संख्या:69- रोजगार मेले  में  युवाओं का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि--संवाद

फोटो संख्या:69- रोजगार मेले  में  युवाओं का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article