{"_id":"5ccdddb2bdec2207226e99d5","slug":"91556995506-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैक्स चुनाव के परिणाम में धांधली बरतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैक्स चुनाव के परिणाम में धांधली बरतने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, गुढ़ा के पैक्स चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशी बिमला देवी ने चुनाव अधिकारी एवं पोलिंग स्टाफ पर नियमों को नजरअंदाज करने तथा धांधली बरते जाने के आरोप लगाए गए हैं। बिमला देवी के समर्थकों का विरोध को देखते हुए एक बार तो चुनाव अधिकारी ने नाम की घोषणा सोमवार को एआर कार्यालय में करने की बात कहकर पीछा छुड़ाना चाहा लेकिन बाद में पुलिस थाने में संपर्क कर पुलिस बल मुहैया करवाने की बात कहर उन्हें शांत कराया गया। इससे पूर्व नामांकन के समय जाति वर्ग को लेकर कनीना पैक्स उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए थे, जिसे लेकर काफी बवाल मचा था। इस बारे में सोमवार को इलेक्सन पीटीशन दायर की जाएगी।
बिमला देवी ने कहा कि सहायक रजिस्ट्रार ने चुनाव अधिकारी की सहमति से पैक्स चुनाव के नामांकन के बाद पिछड़ा वर्ग से कृषक सुमन देवी रसूलपुर तथा मदन अनुसूचित जाति अकृषक को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। गुढ़ा पैक्स के अंतर्गत आने वाले 14 गांवों से 10 सदस्य निर्वाचित होने थे। जिनमें 7 कृषक तथा 3 अकृषक। इनमें पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग की महिला भी चुनी जानी थीं। 3 मई को हुए चुनाव में 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनमें चार अकृषक तथा 14 कृषक थे। बिमला देवी ने बताया कि सामान्य वर्ग की महिला को न तो कृषक में चुना गया ओर न ही अकृषक वर्ग में स्थान दिया गया। सामान्य वर्ग से उसे (बिमला देवी) को चुना जाना चाहिए था लेकिन चुनाव अधिकारी ने दबाव में दूसरे प्रत्याशी को विजयी बना दिया। धांधली बरतकर चुनाव परिणाम जारी करने को लेकर मतदाताओं में गहरा रोष व्याप्त है।
गुढ़ा पैक्स के पीठासीन अधिकारी मैनपाल यादव ने बताया कि गुढ़ा पैक्स से चार महिलाओं सहित कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उनका परिणाम शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया गया था। किसी भी प्रत्याशी को कोई आपत्ति है तो वे सोमवार को एआर से महेंद्रगढ़ कार्यालय में संपर्क कर अपना पक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
- मैनपल यादव, पीठासीन अधिकारी।
चुनाव अधिकारी की ओर से जो परिणाम जारी किया गया है वह काफी सोच समझ कर किया गया है। सामान्य वर्ग की महिला को किसी कृषि एवं गैर कृषि क्षेत्र में निर्वाचित नहीं किए जाने पर उन्होंने दबी जुबां से दो महिला ही सदस्य के रूप में चुने जाने की दलील दी। फिर भी सोमवार को उनके कार्यालय में चुनाव संबंधी पक्ष रखा जा सकता है।
- सुधीर अहलावत, एआर।