{"_id":"5bae8302867a557f6917ffd4","slug":"91538163458-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरे की सरकारी खरीद का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरे की सरकारी खरीद का शेड्यूल जारी
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़ ने जिले कि विभिन्न अनाज मंडियों में बाजरे की समर्थन मूल्य 1950 रुपये में खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया, जिसमें कनीना अनाज मंडी का नाम शामिल नहीं है। जिसके चलते क्षेत्र के हजारों किसानों को महेंद्रगढ़ और अटेली की अनाज मंडियों में जाना पड़ेगा।
शेड्यूल के अनुसार एक से 6 अक्टूबर तक नारनौल, महेंद्रगढ़, सतनाली, अटेली, नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद होगी। कनीना मंडी के अंतर्गत आने वाले गांवों के किसानों को बाजरा बेचने के लिए अटेली और महेंद्रगढ़ मंडियों में जारी शेड्यूल के मुताबिक जाना पड़ेगा।
इस बारे में किसान धर्मपाल, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, रोशन लाल, हनुमान सिंह, कृष्ण कुमार, अमित कुमार, सतबीर सिंह आदि ने बताया कि सरकार ने पहले तो पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। अब कनीना मंडी में बाजरे की खरीद नहीं करके किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों ने सरकार से शीघ्र कनीना मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद आरंभ करने की मांग की है। इस बारे में कनीना के खंड कृषि अधिकारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि कनीना क्षेत्र में 17620 हेक्टेयर पर बाजरा, 8200 हेक्टेयर पर कपास व 3300 हेक्टेयर पर ग्वार की बिजाई हुई है। जबकि जिलेभर में करीब 26 हजार किसानों ने बाजरा बेचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया है। इस बारे में कनीना मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल ने बताया कि इस बारे में विधानसभा उपाध्यक्ष बहन संतोष यादव से उनकी बात हुई है। उन्होंने कनीना अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद शीघ्र आरंभ करवाने का आश्वासन दिया है।