{"_id":"5b69f20b4f1c1b49778b6a39","slug":"91533669899-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमंडल कनीना के गांव मुण्डिया खेड़ा में बीस अगस्त को डीसी का होगा रात्रि ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल कनीना के गांव मुण्डिया खेड़ा में बीस अगस्त को डीसी का होगा रात्रि ठहराव
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आमजन की शिकायतों का निवारण व सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए 20 अगस्त को उपमंडल कनीना के गांव मुंडिया खेड़ा में रात्रि ठहराव डीसी करेगी। यह जानकारी उपायुक्त (डीसी) डॉ. गरिमा मित्तल ने लघु सचिवालय में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के लिए आयोजित बैठक में दी।
उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को सुबह 10 बजे तक अधिकारी गांव में पहुंचना तय करें। अधिकारी पांच बजे तक आमजन को विभागीय जानकारी देने के साथ-साथ सायं पांच बजे तक लाभान्वित लोगों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। डीसी ने बताया कि आमजन से जुड़े विभाग जैसे स्वास्थ्य व आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा मौके पर फार्म भरवाना, तहसील कार्यालय की अस्थायी स्थापना, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए औपचारिकताओं का कार्य सायं पांच बजे तक किया जाएगा। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में शाम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता व अन्य विषयों पर संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा डॉक्यूमेंटरी फिल्म भी दिखाई जाएगी।
21 जुलाई को सुबह गांव की सफाई का कार्यक्रम होगा व पौधागिरी के तहत अधिकारी पौधरोपण करेंगे। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को वन विभाग की ओर से एक-एक पौधा देकर भी सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुए विभागीय कार्यों का अवलोकन उपायुक्त द्वारा किया जाएगा। अधिकारी जानकारी लेने वाले व्यक्ति का नाम जानकारी के विषय से संबंधित पूरा रिकार्ड रखें। इसके अतिरिक्त प्रत्येक अधिकारी रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव में ही ठहरना तय करें।
विज्ञापन
इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया, डीडीपीओ कुलदीप सिंह, डीआरओ सतीश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, जिला सैनिक बोर्ड की सचिव सरिता यादव, पीओआईसीडीएस संगीता यादव व अन्य अधिकारी मौजूद थे।