फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   समाज के परोपकार के लिए फैलाई थी गुरु गोरखनाथ ने झोली: रामबिलास

समाज के परोपकार के लिए फैलाई थी गुरु गोरखनाथ ने झोली: रामबिलास

Thu, 05 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
समाज के परोपकार के लिए फैलाई थी गुरु गोरखनाथ ने झोली: रामबिलास
समाज के परोपकार के लिए गुरु गोरखनाथ ने फैलाई थी झोली: रामबिलास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि गुरु गोरखनाथ ने समाज के परोपकार के लिए अपनी झोली फैलाई थी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि गोरखनाथ ने इस संप्रदाय के बिखराव और योग विद्याओं का एकत्रीकरण किया। उन्होंने अनेकों ग्रंथों की रचना की और भारत भ्रमण किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे समाज के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध हैं। किसी भी समाज की लड़कियों को पैसे के लिए पढ़ाई न छोड़नी पड़े इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 10 करोड़ रुपए का विशेष बजट रखा है।
शिक्षामंत्री बुधवार को रेवाड़ी रोड स्थित सरस्वती गार्डन में गुरु गोरखनाथ की मूर्ति स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में ये बातें कही। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने यहां पर स्थित गोरखनाथ के मंदिर में मत्था टेका और मंदिर अधूरे पड़े सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 31 लाख रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्षी अपने स्वार्थों के लिए एकजुट हो रहे हैं। वे सब अपना विदेशों में जमा काला धन बचाने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। सरकार 2019 के चुनावों से पहले काला धन रखने वालों की सूची जारी करेगी। उन्हें इसी बात का भय सता रहा है। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री के आगमन से पहले नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य शिंभुनाथ ने की। इस मौके पर उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल, बीजेपी के जिला प्रधान शिव कुमार मेहता, नप चेयरपर्सन भारती सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरला यादव, राहुल जोगी, राजेश पपल, भारती नाथ, समाज सेवी गजेसिंह चोपड़ा, अनूप जोगी, रामौतार, रामनिवास, देवेंद्र शास्त्री, जितेंद्र, धर्मसिंह के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed