{"_id":"5a3e85074f1c1bb34a8b7fa5","slug":"91514046727-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककक
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दंपति के घर से 15 हजार की नगदी चोरी
रानियां। शहर के वार्ड नंबर 12 में स्थित एक शिक्षक दंपति के मकान से चोर बंद मकान के ताले तोड़कर 15 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। दोपहर को जब ड्यूटी खत्म कर दंपति घर लौटा तो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के भी ताले टूटे पड़े थे और वहां रखी 15 हजार की नगदी गायब थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तथ्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रानियां के वार्ड नंबर 12 स्थित जज कॉलोनी निवासी बलराम ने बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी गांव मौजदीन में स्कूल में एसएस अध्यापिका नियुक्त है। 28 अगस्त को सुबह 7.30 बजे दोनों ड्यूटी के लिए मकान बंद कर निकल गए। जबकि उनका बेटा कॉलेज सिरसा चला गया। जब दोपहर 3 बजे ड्यूटी समाप्त कर वे घर लौटे तो देखा की बाहर के कमरे के जंगले की जाली को काटकर कोई व्यक्ति अंदर घुसा हुआ लग रहा है। अंदर जाकर देखा तो कमरे व अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। जब नगदी संभाली तो गायब थी। उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच अधिकारी रामसिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। जिसपर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर तथ्य जुटाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।