{"_id":"59a9af3b4f1c1b04278b4d24","slug":"91504292667-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी विद्यार्थी छात्रवृति के लिए करें आनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी विद्यार्थी छात्रवृति के लिए करें आनलाइन आवेदन
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें मेधावी विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में 8 वीं कक्षा में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थी जिनके माता पिता की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपये से कम है वे छात्रवृत्ति के लिए 25 सितंबर कर सकते हैं। राष्ट्रीय साधन व छात्रवृत्ति योग्यता एनएमएमएस 2017 के लिए एससीइआरटीहरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार लावणियां ने बताया कि इसी तरह 10वीं में सरकारी या गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय व हरियाणा राज्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता एनटीएसई स्तर-1 व एचएससीटीएसएस 2017 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आय की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने बताया कि एनटीएसई स्तर-1 और एचएससीटीएसएस 2016 की परीक्षा के आधार पर 1771 हरियाणा बोर्ड एवं 1703 अन्य बोर्ड के विद्यार्थी हैं। इनकी सूची एससीइआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध हो चुकी है। सभी विद्यार्थी अपने स्कूल से अपनी 10 वीं कक्षा व वर्तमान 11 वीं कक्षा, आधार नंबर एवं बैंक खाता विवरण सत्यापित करवाकर आठ सितंबर तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल में जमा करवाएं। छात्रवृत्ति सूचि में 500 हरियाणा बोर्ड के एवं 500 विद्यार्थी अन्य बोर्ड से शामिल किए जाएंगे।