{"_id":"59a45f474f1c1bce018b45ba","slug":"91503944519-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने किया वाटर कूलर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने किया वाटर कूलर का शुभारंभ
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने किया वाटर कूलर का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने आज ई-दिशा केंद्र परिसर में जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से लगे वाटर कूलर का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि ई-दिशा केंद्र में आने वाले आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ये सार्थक कदम हैं। हमारे शरीर में 70 प्रतिशत पानी है। शुद्ध पानी के अभाव से अनेक बीमारियां मनुष्य को अपना शिकार बना लेती हैं। समाज के लोगों को इस प्रकार के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कौशिक ने कहा कि जल ही जीवन है तथा जल नहीं तो कल नहीं जैसी कहावतों का आज महत्व है। प्राचीन काल से धर्मार्थ के प्रति हमारी आस्था रही है। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. सुनील कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जिनेंद्र अग्रवाल, रेडक्रास सोसायटी सचिव मनोरंजन शर्मा आदि उपस्थित थे।