{"_id":"597e22d24f1c1b51178b48cd","slug":"91501438674-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठमंडी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठमंडी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठमंडी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री संकट मोचन संकीर्तन मंडल व श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार रात मोहल्ला काठमंडी में बालाजी का जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान पवन गर्ग ने की।
सर्वप्रथम पंडित प्रेमप्रकाश ने मुख्य यजमान सोमदेव शर्मा व लोकेश शर्मा को पूजा-अर्चना करवा बाबा ज्योति प्रज्वलित करवाई। इसके बाद भजनों का शुभारंभ करते हुए म्यूजिक मास्टर सतीश राणा ने गणेश वंदना की। इसके बाद विवेक निर्मल ने संसार का दुख हरने वाले भोले बाबा, विनोद सर्राफ ने भक्त एक शिव का चला शिव को मनाने के लिए, चिराग अग्रवाल ने दुनिया में देव हजारों हैं बजरंग बली का क्या कहना, नरेश कौशिक ने मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा, मोहन सागर ने एक दिन वो भोला भंडारी बनके ब्रज की नारी गोकुल में आ गए तथा प्रदीप शर्मा ने भोले ओ भोले तू रूठा जग रूठा आदि भजन सुनाकर भक्तों झूमने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में मंडल के सदस्य नरेश मित्तल व विकास अग्रवाल द्वारा मुख्य यजमान को बाबा स्मृति चिन्ह बतौर यादगार दिया गया। इस मौके पर नरेश गोगिया, मुकेश गुप्ता, नरेश तायल, भारत-भूषण तायल, मनोज तायल, कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।