{"_id":"5978e7e14f1c1be4498b468b","slug":"91501095905-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलियुग का राजा खाटू नरेश......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलियुग का राजा खाटू नरेश......
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलियुग का राजा खाटू नरेश......
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल नारनौल का साप्ताहिक नि:शुल्क सुंदरकांड पाठ मंगलवार रात को बालकिशन अग्रवाल के सानिध्य में हुआ। इसका आयोजन मोडवाला मंदिर के पीछे किया गया। इसमें राजबीर सैनी परिवार सहित मुख्य यजमान थे। मंडल के सदस्य राकेश गुप्ता ने यजमान को स्मृति चिह्न भेंट किया।
आचार्य उमादत्त शर्मा ने विधिवत पूजन करवाया और गणेश वंदना, रामधुन, गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा के पाठ के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुंदरकांड पाठकों में योगेश शर्मा, नरेश चौधरी, नवीन बंसल, प्रेम गुप्ता, घनश्याम, काशीनाथ, विजय हल्दीया आदि शामिल थे। सुंदरकांड के पाठ के बाद भजन हुए। इसमें विजय हल्दीया ने ओ मेरे बाबा तेरा जग में डंका बाजे..., दीपक वालिया ने मेरे लाडले बालाजी प्यारे-प्यारे..., महावीर प्रसाद अग्रवाल ने आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में..., मास्टर राहुल ने प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश कलियुग का राजा खाटू नरेश..., भजन पेश किया। इस अवसर पर अशोक सिंघल, भीम सोनी, भगवती प्रसाद शर्मा, जगमोहन, मुकेश सैनी, सत्यप्रकाश, चंचल, भूपेंद्र, रमेश जिंदल, बिट्टू, राकेश आदि उपस्थित थे।