फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुलिस लाइन में हर सोमवार को होगी परेड, कर्मचारियों के बाल और वर्दी होंगे चेक

पुलिस लाइन में हर सोमवार को होगी परेड, कर्मचारियों के बाल और वर्दी होंगे चेक

Tue, 11 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हर सोमवार को होगी परेड, कर्मचारियों के बाल और वर्दी होंगे चेक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। एसपी अनिल धवन के निर्देश पर हर सोमवार को पुलिस लाइन परेड का आयोजन किया जाएगा। इस सोमवार को भी यह परेड एसपी अनिल धवन की अध्यक्षता में आयोजित करवाई गई। जिसमें सिपाही व हवलदारों के साथ-साथ सभी एसएचओ तथा चौकी इंचार्जों ने भी हिस्सा लिया।
परेड में नारनौल डीएसपी संजीव बल्हारा व महेंद्रगढ़ डीएसपी सतेंद्र दहिया सहित एसएचओ व चौकी इंचार्ज समेत 60 पुलिस कर्मचारियों ने परेड में भाग लिया। एसपी अनिल धवन ने कहा कि हर सोमवार की सुबह पुलिस लाइन में एक घंटे परेड आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में पुलिस जवानों की परेड भी अति आवश्यक है। एक घंटे की परेड के बाद पुलिस कर्मचारी अपने आपको शारीरिक रूप से फिट महसूस करते हैं। जिससे शारीरिक व्यायाम भी होता है। वहीं पुलिस कर्मचारी अनुशासन में भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि परेड के बाद जवान की साफ सुथरी वर्दी और बालों की कटिंग को भी चैक किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक अनिल धवन ने सभी पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के लिए पुलिस लाइन में एक दरबार लगाया। इस दरबार में एसपी ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनी तथा कई पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस परेड में पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस लाइन की साफ-सफाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed