फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कृषि विज्ञान केंद्र में बीमाकरण की दी जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र में बीमाकरण की दी जानकारी

Tue, 11 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में बीमाकरण की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में खरीफ फसलों के बीमाकरण और आय-व्यय के विश्लेषण के बारे मेें किसानों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. सुधा छिकारा ने कहा कि अच्छी फसल उगाने के बाद भी प्रतिकूल मौसम के कारण किसानों की पूरी पैदावार नही मिल पाती। इसके लिए हरियाणा सरकार ने रबी फसलों के बीमे की सुविधा शुरू की है। खरीफ फसलों मेें कपास, बाजरा और मक्का के लिए किसान 558.47, 271.14 और 218.53 रुपये की प्रीमियम अदा करना होता है। इसके लिए 31 जुलाई 2017 तक आवेदन कर सकते है। केंद्र के फार्म प्रबंध विशेषज्ञ और प्रशिक्षण के आयोजक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने बैंक या सोसायटी से फसली ऋण लिया है, उनका प्रीमियम बैंक/सोसायटी उनके रिकॉर्ड में दर्ज फसल अनुसार काट लेगी। अन्य किसान बीमा करवाने के लिए किसी भी बैंक की शाखा से संपर्क कर सकते है। डॉ. जयलाल ने किसानों को फसलों की पैदावार बढ़ाने के उन्नत तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed