फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   9 new covid-19 Case's increase in district , total case 69

जिले में नौ कोरोना संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 69 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
9 new covid-19 Case's increase in district ,  total case 69
कंटेन्मेंट जोन में तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
जिले में बुधवार को नौ और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 69 हो गई है। मंगलवार को कोरोना वायरस के 19 मरीज सामने आए थे। जिले में 21 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना के 48 केस अभी भी एक्टिव है। 
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह की रिपोर्ट में एक राजस्थन, एक कर्मचारी कॉलोनी, एक आदर्श कॉलोनी, नांगल गांव में एक, खोड़ में एक, ढाणी जरवा में एक,सतनाली में एक,छितरौली में एक और इसराणा में एक कोरोना वायरस संक्रमित मिला है। सभी को कोविड-19 केयर सेंटर में लाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें झज्जर भी रेफर किया जा सकता है। संबंधित गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाकर बैरिकेट लगाया गया है। संक्रमितों के घरों व आसपास सैनिटाइज किया गया है।  सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को छह मोबाइल टीमों ने 380 लोगों की स्क्रीनिंग की थी। 282 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में दो जून तक 62047 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 36549 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 3596 सैंपल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed