फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   84 citizens told their problems to the Deputy Commissioner in the camp

Mahendragarh-Narnaul News: रिवासा गांव की पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Thu, 07 Aug 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
84 citizens told their problems to the Deputy Commissioner in the camp
फोटो संख्या:-52 लघुसचिवालय महेंद्रगढ़ में नागरिकों की समस्या सुनते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय स्थित उपमंडल कार्यालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर में क्षेत्र के 84 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में रिवासा गांव से पीने के पानी की समस्या लेकर आए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को गांव में जाकर पेयजल सप्लाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका शीघ्र निवारण करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर शिकायत को पूरी गंभीरता से सुना जाता है और समाधान के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी तय की जाती है। गांव डिगरोता निवासी वेदप्रकाश पानी निकासी, ओमप्रकाश रास्ते के निर्माण और मक्खन लाल पाली, सुभाष चौहान भांडोर, गोपी राम भगड़ाना सहित अनेक नागरिक अपनी समस्या लेकर समाधान शिविर में पहुंचे। समाधान शिविर में 84 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, तहसीलदार अजय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed