{"_id":"616f059036af245ad120f5bf","slug":"83-thousand-withdrawn-from-the-account-by-asking-atm-card-and-otp-case-registered-narnol-news-rtk6275005184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड व ओटीपी पूछ कर खाते से निकाले 83 हजार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड व ओटीपी पूछ कर खाते से निकाले 83 हजार, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। एक शातिर दिमाग व्यक्ति ने कांटी निवासी एक व्यक्ति से व्हाट्सएप एटीएम कार्ड की फोटो मंगवाकर हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव काटी निवासी हरी सिंह ने कहा कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। व्यक्ति ने उसे बातों में लगाकर एटीएम कार्र्ड की फोटो व्हाट्सएप पर मंगा ली। इसके बाद ओटीपी भी पूछ लिया। इस प्रकार उस व्यक्ति ने उसके खाते से 58 हजार रुपये की राशि निकाल ली।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इतना ही नहीं जब उससे पैसे निकालने की बात कही गई तो उस व्यक्ति ने वापस डालने का आश्वासन दिया, लेकिन पैसे नहीं डाले। कुछ देर बाद बात करने पर कहा गया कि उसके खाते में पैसे नहीं डल रहे, कोई दूसरा खाता नंबर दो तो उसने अपने भाई सुभाष का खाता नंबर दे दिया। जिस पर उसने एक बार कोड भेजकर स्कैन करने की बात कही। जब बार कोड स्कैन किया गया तो उसके भाई के खाते से भी 25 हजार रुपये निकाल गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हेरा फेरी से राशि निकालने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।