फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मंडी से लौट रहे एसडीएम का इनेलो प्रत्याशी ने किया घेराव

मंडी से लौट रहे एसडीएम का इनेलो प्रत्याशी ने किया घेराव

Thu, 25 Apr 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
मंडी से लौट रहे एसडीएम का इनेलो प्रत्याशी ने किया घेराव
महेंद्रगढ़। हुडा सेक्टर में किसानों की फसल का उठान नहीं होने को लेकर इनेलो प्रत्याशी बलवान सिंह फौजी ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम विनेश कुमार का घेराव किया। साथ ही एसडीएम को शाम तक उठान करवाने को कहा। आश्वासन के बाद भी वो नहीं माने और एसडीएम की गाड़ी के आगे खड़े रहे। मार्केट कमेटी के चेयरमैन डालू सिंह, उनके बेटे और कर्मचारियों ने उनको हटाने का प्रयास किया तो मामला मारपीट तक पहुंच गया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी यादराम और पुलिस बल ने मामले को शांत करवाया। एसडीएम ने उक्त घटनाक्रम के बारे में उपायुक्त गरिमा मित्तल को पत्र लिखकर जानकारी दी है। एसडीएम, मार्केट कमेटी के अधिकारी समेत अन्य लोगों ने इनेलो प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर बदतमीजी करने और राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एसडीएम विनेश कुमार किसानों की समस्याएं जानने मंडी पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने उनको बताया कि उनकी फसलों का समय पर उठान नहीं हो रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में व्यापारी मिट्टी मिली और खराब सरसों बेच रहे हैं। उनका सुबह ही उठान हो जाता है। इसके अलावा किसानों को बारदाना कल से नहीं मिल रहा। एसडीएम को किसानों ने मिट्टी मिली सरसों और खराब सरसों के बैग भी दिखाए। एसडीएम ने आढ़तियों को फटकार लगाई और किसानों की फसल का जब तक उठान नहीं हो जाता तब तक खरीद शुरू नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को बारदाना देने के आदेश दिए। इतनी देर में इनेलो प्रत्याशी बलवान सिंह समर्थकों समेत वहां पहुंच गए। एसडीएम के समक्ष उन्होंने किसानों की समस्या उठाई। साथ ही यह भी कहा कि किसानों की फसलों का उठान आज शाम तक होना चाहिए। किसान तीन से चार दिन तक मंडी में परेशान हो रहे हैं। एसडीएम ने उनको समझाया कि उनकी समस्या सुन ली गई है। काम सुचारु रूप से शुरू हो गया है। जब एसडीएम गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो इनेलो प्रत्याशी बलवान सिंह फौजी, उनके पीए और समर्थक गाड़ी के आगे खड़े होकर घेराव कर लिया। जब वे गाड़ी के आगे से नहीं हटे तरे पुलिस कर्मचारियों, हैफेड के कर्मचारियों और मार्केट कमेटी के चेयरमैन डालू सिंह और उनके बेटे ने उनको पकड़कर साइड में किया। इसके बाद हंगामा और अधिक हो गया। पीए और मार्केट कमेटी के चेयरमैन के लड़के के बीच मारपीट हो गई। किसानों और कर्मचारियों ने बीच बचाव कर उनको छुड़वाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी यादराम ने मामले को शांत करवाया और उसके बाद बारदाना देने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


किसान पांच दिन से परेशान हो रहे हैं। न तो उनकी सरसों की खरीद नहीं हो रही और न ही सरसों का उठान हो रहा। एसडीएम यहां आए तो उनके सामने अपनी बात रखी थी लेकिन एसडीएम ने कहा कि अभी पांच दिन सरसों नहीं बिकनी है और गाड़ी में बैठ गए। उसके बाद हमने और किसानों गाड़ी के आगे खड़े होकर उनको रोका था और समस्या समाधान होने की मांग की थी। इसी दौरान चेयरमैन और उसके बेटे पीए के साथ मारपीट की तथा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। - बलवान फौजी, इनेलो प्रत्याशी, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन से फूड सप्लाई एजेंसी खरीद रही थी। मंगलवार को फूड सप्लाई का टारगेट पूरा हो गया था। आज दूसरी एजेंसी खरीदेगी। मंगलवार को बारदाना खत्म हो गया था। उस वजह से किसानों को समस्या आ रही थी। हमें डीसी से बात कर बारदाना मंगवाया। असामाजिक तत्व आकर हंगामा करने लगे जिसमें जमीदार का कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने उलटी सीधी बात करी। थोड़ी देर में इनेलो प्रत्याशी बलवान फौजी ने आकर यहां अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया। किसानों को भड़काने लगा तथा एसडीएम की गाड़ी रोक ली। आधा घंटे तक एसडीएम की गाड़ी पर मुक्केबाजी की। किसी के साथ मारपीट नहीं हुई। बदतमीजी बलवान फौजी और उसके पीए ने की। एसडीएम से भी बदतमीजी से बोले। - डालू सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी, महेंद्रगढ़।

मेरे भाई का फोन आया था कि चार पांच दिन से सरसों नहीं बिक रही। हम भिवानी प्रचार के लिए जा रहे थे। हम रास्ते में वापस आ रहे थे। जैसे ही हम यहां आए तो चार पांच लोगों ने मारपीट की। मार्केट कमेटी के चेयरमैन और उसके बेटे भी उनमें शामिल थे। जब किसानों से बातचीत की तो वो परेशान थे। हमने उनकी आवाज उठाई थी। यहां गबन चल रहा है। यहां एक अधिकारी की देखरेख में खरीद होनी चाहिए। - योगेश यादव, पीए, इनेलो प्रत्याशी।

इनेलो प्रत्याशी और उसका पीए एसडीएम की गाड़ी के आगे अड़े थे। किसानों ने और हमने उनको हटाने का प्रयास किया। उनके साथ छह सात अन्य लोग भी थी। जब हटाने लगे तो उसके पीए ने मुक्के से मुझ पर प्रहार किया। आत्म रक्षा में मैंने उसको पीछे किया था जिससे वह गिर गया। मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। - दिनेश

मैं आज हुडा सेक्टर में चेेक करने के लिए गया था। वहां पर मैंने किसानों की समस्या सुनी और अधिकारियों को जल्द उठाने करने के आदेश दिए थे तथा बारदाना भी उनको दिलवा दिए थे। इसी दौरान एक शख्स जो अपने आप को फौजी बता रहा था वो आकर बदतमीजी करने लगा और मेरी गाड़ी के आगे खड़ा हो गया। बाद किसानों ने मिलकर उसको हटा दिया था। इसके बाद मैं वहां से आ गया था। इस पूरी घटना के बाद में मैंने एसडीएम को लेटर लिख दिया है, आगे वो कार्रवाई करेंगी। - विनेश कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़।


मेरे पास एसडीएम महेंद्रगढ़ की मेल द्वारा शिकायत आई है। इसकी जांच मैंने सीईओ महाबीर प्रसाद को दी है। दो से तीन दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। -गरिमा मित्तल, उपायुक्त महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed