फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दो साल बाद बंधी जर्जर सड़कों के निर्माण की उम्मीद फिर टूटी, 15 की बैठक भी स्थगित

दो साल बाद बंधी जर्जर सड़कों के निर्माण की उम्मीद फिर टूटी, 15 की बैठक भी स्थगित

Wed, 13 Mar 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
दो साल बाद बंधी जर्जर सड़कों के निर्माण की उम्मीद फिर टूटी, 15 की बैठक भी स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। करीब दो साल से नगर पालिका के पार्षदों और चेयरपर्सन के विवाद में फंसी होने के कारण सड़कों की हालत बेहद जर्जर हैं। मार्च के पहले सप्ताह में चेयरपर्सन रीना गर्ग को निलंबित किए जाने के बाद उपप्रधान रमेश बोहरा को प्रधान की शक्तियां मिली थी। उन्होंने तीन दिन में ही विशेष बैठक बुलाकर दस करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लघु अवधि के टेंडर लगवाए थे। मंगलवार को यह टेंडर खोले जाने थे, लेकिन आचार संहिता के कारण करीब दस करोड़ रुपये के 77 विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। इससे जर्जर सड़कों से राहत मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। वहीं, नगर पालिका की 15 मार्च को बुलाई गई बजट बैठक चुनाव आचार संहिता के कारण स्थगित कर दी गई है।
नगर पालिका के उपप्रधान रमेश बोहरा ने 15 मार्च को सदन की बैठक बुलाने का फैसला लिया था। 9 मार्च को यह फैसला लिया गया। पालिका सचिव की ओर से उसी दिन बैठक का एजेंडा भी जारी कर दिया गया। बैठक में नगर पालिका सदन के वर्ष 2019-20 के बजट को लेकर फैसला लिया जाना था। रविवार 10 मार्च को लोकसभा चुनाव का एलान होने के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई। उपप्रधान रमेश बोहरा ने बैठक बुलाने जाने को लेकर कानूनी जानकारों से राय मांगी। जिसमें बताया गया कि आचार संहिता में बजट बैठक नहीं की जा सकती। सदन किसी तरह के नए फैसले भी नहीं ले सकता। मंगलवार को बैठक स्थगित किए जाने की सूचना सभी पार्षदों को भेजी गई। नगर पालिका ने करीब दस करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए थे। मंगलवार 12 मार्च को यह टेंडर खोले जाने थे। आचार संहिता लागू हो जाने के कारण अभी इन टेंडर पर फैसला नहीं गया। टेंडर प्रक्रिया को लेकर नगर पालिका सचिव ने उच्च अधिकारियों से राय मांगी है। जिस पर अगले सप्ताह तक फैसला आएगा।
विज्ञापन


छह मार्च को पारित किए थे चार प्रस्ताव
सदन की विशेष बैठक उपप्रधान रमेश बोहरा की अध्यक्षता में 6 मार्च को आयोजित की गई थी। जिसमें 4 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सब्जी मंडी के विस्तार की जमीन की रजिस्ट्री करवाना। दूसरा भवन निर्माकण के नक्शों को पास करना, तीसरा मोहल्ला महायचान में डिस्पोजल की जमीन को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी को उपलब्ध कराने ,चौथा आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए वर्षा सिक्योरिटी एजेंसी के टेंडर का विस्तार के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कामों पर लगा ब्रेक.......
- शहर की सड़कों की मरम्मत का काम
- स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करना
- गलियों का इंटरलॉकिंग टायल से निर्माण
- आउटसोर्सिंग के जरिए अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती
- सीवरेज की नई लाइन डालने का प्रस्ताव
- घर घर से कचरा उठाने के लिए टेंपो सेवा के चालक भर्ती करना
- नगर पालिका एरिया में नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण
- हुड्डा पार्क के लिए आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों की भर्ती करना

वर्जन
12 मार्च को विकास कार्यों के लिए लगाए गए टेंडर खोले जाने थे। करीब दस करोड़ रुपये के विकास कार्य इन टेंडर के जरिये होने थे। आचार संहिता लागू होने के कारण मंगलवार को टेंडर नहीं खोले गए। मुख्यालय से विमर्श करने के बाद उनके निर्देश अनुसार ही इन कार्यों पर फैसला लिया जाएगा।

- नवल किशोर, सचिव, नगर पालिका महेंद्रगढ़।

वर्जन
आचार संहिता में विकास कार्य नहीं कराए जा सकते। मैंने कार्यभार संभालने के तीन दिन बाद ही विशेष बुलाई थी। जिसमें चार प्रस्ताव पारित किए थे। बजट के लिए 15 मार्च को बैठक बुलाना चाहते थे। आचार संहिता के कारण बैठक को स्थगित किया गया है।
- रमेश बोहरा, उपप्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed