{"_id":"5b3d21524f1c1b95288b4a8e","slug":"81530732882-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों के दामों ने फलों के राजा आम को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों के दामों ने फलों के राजा आम को पछाड़ा
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह में सब्जियों के दाम हुए दोगुने से अधिक, टमाटर 40 रुपये किलो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सब्जी के दामों में दो सप्ताह से वृद्धि होती जा रही है। दो सप्ताह में सब्जियों के दाम दोगुने से अधिक हो गए हैं। जिसके कारण सब्जियां आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई हैं। सब्जियों के दामों ने फलों के राजा आम के को भी पछाड़ दिया है। जहां आम 50 रुपये में दो किलो तक मिल रहा है। वहीं कोई भी सब्जी 40 रुपये किलो से कम नहीं हैं।
बारिश की वजह से इन दिनों सब्जियों के दामों में काफी इजाफा हो रहा है। सब्जियों के बढ़े हुए इन दामों के कारण लोगों का बजट भी बिगड़ने लग गया है। टमाटर के बाद भिंडी व टिंडे के दामों में ज्यादा इजाफा हुआ है। सब्जी विक्रेता प्रवीण ने बताया कि बारिश की वजह से दामों में इजाफा हुआ है। बारिश से सब्जी की फसल कई जगह खराब हो गई है।
गृहणि मीनाक्षी, पवित्रा, कमला, लीला देवी आदि ने बताया कि सब्जी के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके कारण सब्जी खरीदना बड़ा ही मुश्किल हो गया है। अधिकतर सब्जियां 40 से 70 रुपये किलो के हिसाब से मिल रही हैं। जिसके कारण चटनी रोटी खाकर गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सब्जियों के दाम
सब्जी एक सप्ताह पूर्व अब (प्रति किलो )
टमाटर 20 रुपये 40 से 50
प्याज 10-15 रुपये 25 से 30 रुपये
भिंडी 20 रुपये 40 रुपये
आलू 20 रुपये 20 रुपये
घीया 20 रुपये 50 रुपये
शिमला मिर्च 80 रुपये 160 रुपये
बैंगन 20 रुपये 40 रुपये
पालक 20 रुपये 50 रुपये
करेला 30 रुपये 40 रुपये
नींबू 40 रुपये 80 रुपये
खीरा 20 रुपये 30 रुपये
फूल गोभी 30 रुपये 60 रुपये
टिंडा 30 रुपये 60 रुपये
तोरई 30 रुपये 60 रुपये