{"_id":"5b3138ce4f1c1bfa6e8b9ded","slug":"81529952462-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में दो गुटों के बीच हुई आपस में मारपीट, छह लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में दो गुटों के बीच हुई आपस में मारपीट, छह लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। विवाद सुलझाने को लेकर पुलिस द्वारा बुलाए दो गुटों की थाने में ही मारपीट हो गई। आईओ ने बीच बचाव कर दोनों गुटों को शांत कराया। इसके बाद आईओ संजय कुुमार ने थाने की शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के 6 व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 160 के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कनीना उपमंडल के गांव रसूलपुर में जमीनी विवाद को लेकर की गई शिकायत पर आईओ संजय कुमार ने दोनों गुटों को बुलाया था। थाने में विवाद का समझौते के लिए दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी। इस दौरान दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। आईओ ने एक पक्ष से विनोद कुमार और ओमप्रकाश तथा दूसरे पक्ष से बिजेंद्र कुमार, सुरेंद्र, राजेंद्र जाति अहीर वासी गांव रसलपुर एवं यशपाल वासी सेक्टर 6 धारूहेड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को सोमवार को महेंद्रगढ़ अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।