{"_id":"5aff272b4f1c1b2b118b4b58","slug":"81526671147-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चरमराई बिजली व्यवस्था, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चरमराई बिजली व्यवस्था, लोग परेशान
Updated Sat, 19 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
शहर में बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। बिजली कब चली जाए व कब आए, इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। कई मोहल्लों में तो रातभर बिजली गायब रहती है। वहीं इस बारे में जब लोग बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करते हैं तो उनका फोन कोई नहीं उठाता। इस पर आक्रोशित यहां के दुकानदारों ने सिंघाना रोड पर जाम लगा दिया जिसे आश्वासन मिलने के आधे घंटे बाद दुकानदारों ने जाम खोल दिया।
सिंघाणा रोड स्थित केशव नगर के लोगों व स्थानीय ऑटो मोबाइल दुकानदारों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली की समस्या को लेकर हीरो चौक के नजदीक सिंघाणा रोड पर जाम लगा दिया। इसके चलते सिघांणा की तरफ जाने व आने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम लगा रहे ऑटो मोबाइल दुकानदारों ने बताया कि वीरवार से उनकी तरफ की बिजली पूर्ण रूप से ठप पड़ी है। इससे उनका कार्य प्रभावित हो रहा है साथ ही उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। इसको लेकर उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक रूप से शिकायत की, लेकिन शुक्रवार सुबह तक भी उनकी तरफ की बिजली सुचारु नहीं हो पाई। इस कारण मजबूरन उन्हें जाम लगाना पड़ा। वहीं जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महावीर चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने दुकानदारों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदारों उनकी समस्या को तुरंत समाधान करने बात अड़ गए। इसके बाद चौकी प्रभारी ने फोन के माध्यम से बिजली विभाग के अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया और उन्हें अपने साथ बिजली कार्यालय में अधिकारियों के पास ले गए। जहां लोगों ने अपनी समस्या उनके सामने रखी। इस पर अधिकारियों ने लोगों को दोपहर तक बिजली सप्लाई सुचारु करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन
दुकानदारी हो रही प्रभावित
जाम लगा रहे दुकानदारों ने बताया कि पिछले एक-दो दिन से उनकी तरफ की बिजली सप्लाई बाधित है। इसकी शिकायत उन्होंने विभाग के शिकायत नंबर पर कई बाद कर चुके हैं, लेकिन शुक्रवार सुबह तक उनकी बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई। इस कारण उनके कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।
घरों में लोग परेशान
मोहल्ला नई सराय, रविदास मार्ग, मिश्रवाड़ा, श्याम कालोनी, ईश्वर कालोनी, मन्नू नगर, गस्तीवाड़ा, महल मोहल्ला आदि के लोगों ने बताया कि इन दिनों बिजली किल्लत से उनकी परेशानी बढ़ गई है।