फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सड़क हादसा

सड़क हादसा

Sun, 21 Jan 2018 03:36 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
रोहतक। तेज गति से आ रही एक क्रूजर गाड़ी की टक्कर से गांव टिटौली के पास एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में भिवानी के बिचला बाजार निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह टिटौली के पास एक कंपनी में सुपरवाइजर है। सुनील का कहना है कि शुक्रवार को सैनीपुरा निवासी बलवंत उनके पास आया था। वह लकड़ी और लोहे का काम करता है। बलवंत हिसाब किताब करने आया था। काम खत्म होने के बाद बलवंत शाम को अपनी एक्टिवा से कंपनी से बाहर निकल रहे थे। सुनील भी बाइक लेकर उसके पीछे आ रहा था। जैसे ही वह कंपनी से बाहर निकले तो एक क्रूजर गाड़ी तेज गति से आई। क्रूजर ने ओवरटेक करके सीधा बलवंत की एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी को लेकर लाखनमाजरा की तरफ फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से बलवंत को पीजीआई लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed