{"_id":"5a300d174f1c1bc8678c106a","slug":"81513098519-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो पर नहीं मिला समाधान, प्रधानमंत्री को शिकायत भेजकर लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो पर नहीं मिला समाधान, प्रधानमंत्री को शिकायत भेजकर लगाई गुहार
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक टंकी होने के बावजूद पेयजल किल्लत
नांगल चौधरी। लूजोता के योगी व मीणों के मोहल्ले में पंचायत की ओर से सार्वजनिक टंकी का निर्माण करवाने के बावजूद पेयजल की किल्लत बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवाई है।
ग्रामीण रमेश मीणा, महेंद्रसिंह, राहुल व महेश आदि ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी गांवों में कैनाल बेस्ड नहरी पानी पहुंच चुका है। योजना के मुताबिक सार्वजनिक टंकियों में भी कनेक्शन करने के निर्देश हैं, ताकि पानी की बर्बादी पर अंकुश लगा रहे। परंतु लूजोता के योगी व मीणों के मोहल्ले की टंकी में पानी नहीं पहुंचाया गया। इससे सैकड़ों परिवारों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर उन्होंने हलका विधायक डॉ. अभयसिंह यादव, बीडीपीओ व उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मई महीने में सीएम विंडो पर पहली शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अगस्त में महीने में दूसरी कंप्लेंट दर्ज कराई। किंतु बीडीपीओ कार्यालय ने झूठी रिपोर्ट से शिकायत की लीपापोती कर दी गई। अव्यवस्था के चलते महिलाओं को दूसरे मोहल्ले से पानी भरना पड़ता है। अब सर्दी बढ़ने के कारण भागदौड़ करना संभव नहीं हो रहा है। ऐसे में अब ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर पेयजल मुहैया करवाने की गुहार लगाई है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सरकार प्रत्येक गांवों में पर्याप्त पानी पहुंचाने के दावे कर रही है, किंतु धरातल पर स्थिति विपरीत बनी है।
पेयजल व्यवस्था पंचायत के सुपुर्द
विभाग के जेई अनिल कुमार ने बताया कि लूजोता की पेयजल व्यवस्था पंचायत के सुपुर्द है। शिकायत मिलने पर बीडीपीओ व पंचायत को पत्र लिख दिया, लेकिन राजनीति के चलते समाधान अटका हुआ प्रतीत हो रहा है। गांव के एक बोरवेल की गहराई बढ़ाई जाएगी, जलस्रोत मिलने पर विभाग समाधान कराएगा।
विज्ञापन
टंकी में कनेक्शन करवा दिया
सरपंच मुकेश देवी के प्रतिनिधि धोलाराम ने बताया कि टंकी में कैनाल बेस्ड पाइप लाइन का कनेक्शन करवा दिया गया है। किंतु ऊंचाई अधिक होने के कारण पानी नहीं पहुंच रहा है। इस टंकी से एकमात्र परिवार को परेशानी हो रही है। दूसरे रास्ते से कनेक्शन की पाइप लाइन दबाना संभव नहीं हो रहा है।