फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल में हुई सफाई व्यवस्था दुरुस्त

नारनौल में हुई सफाई व्यवस्था दुरुस्त

Tue, 12 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
नारनौल में हुई सफाई व्यवस्था दुरुस्त
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

नारनौल में हुई सफाई व्यवस्था दुरुस्त
-सफाई नहीं हुई तो अपने क्षेत्र में संबंधित जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
-एप में मिली सभी शिकायतों का कर दिया गया निवारण
फोटो नंबर तीन से पांच
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में रविवार को बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था को नगर परिषद कर्मचारियों ने सोमवार को दुरुस्त कर दिया है। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और जहां-जहां गंदगी फैली थी, वहां-वहां सफाई कराई। वहीं स्वच्छ एप पर आई सभी शिकायतों का निपटारा कर दिया गया। वहीं ईओ ने इस कार्य में नियुक्त नप के अधिकारियों व कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था सही प्रकार से करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि शहर में रविवार के दिन सफाई व्यवस्था का बुरा हाल था। रविवार को स्वच्छ भारत एप पर भेजी गई शिकायतों का भी निपटारा नहीं हुआ था। सफाई व्यवस्था सही नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं शहर में चारों ओर गंदगी का आलम था। इसको लेकर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ही सफाई व्यवस्था के समाचार को ‘न गंदगी हटी, न जिम्मेवार अधिकारी पर कार्रवाई’ लीड समाचार के रूप में प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन जागा और सोमवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर पड़े गंदगी के ढेर को उठाया।
विज्ञापन

जहां की फोटो छपी, वहां हो गई अब सफाई
नप के सफाई निरीक्षक आनंद मलिक ने बताया कि जहां-जहां गंदगी फैली थी, वहां-वहां सफाई कर दी गई। उन्होंने बताया कि राव बंशी सिंह पार्क के पास, मोहल्ला रावका व मुख्य बाजार में हर कहीं सफाई कर दी गई है। मलिक ने बताया कि रोज सुबह वे सफाई करके आते हैं, मगर लोग शाम तक वहां फिर से कूड़ा डाल देते हैं। रविवार को कई जगह सफाई नहीं होती। इसके कारण हालत ज्यादा खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी इस बारे में जागरूक होना चाहिए तथा अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मैप एप पर आई सभी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी सही प्रकार से काम नहीं करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी और उसको नोटिस जारी किया जाएगा।
- अभय सिंह यादव, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed