{"_id":"5a1aed784f1c1bd9798bf133","slug":"81511714168-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
नारनौल (ब्यूरो)। नांगल चौधरी में बहरोड़ मोड़ पर एक साइकिल सवार मजदूर ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मूल रूप से राजस्थान के अजमेर जिले के रूपनगढ़ का निवासी रामौतार (29) पुत्र फूलचंद नांगल चौधरी में कई वर्षों से रहता था। शनिवार शाम को वह साइकिल पर सवार होकर किसी काम से बहरोड़ रोड पर जा रहा था। वह जैसे ही बहरोड़ मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक चालक ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया तथा बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसको तुरंत नांगल चौधरी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे नारनौल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पर गंभीर हालत होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, परिजन उसे लेकर जयपुर जाने लगे, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।