{"_id":"59b564cd4f1c1bf37f8b5a1a","slug":"81505060045-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में पानी व शौचालय की समस्या को लेकर मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में पानी व शौचालय की समस्या को लेकर मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी के मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अनाज मंडी में पानी और शौच का प्रबंध नहीं से मजदूरी करने आये लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। मजदूरी करने आये पल्लेदारों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।
विरोध प्रदर्शन करते हुए मजदूरों ने कहा कि मंडी में पानी का कोई प्रबंध नहीं है। कहने को तो मंडी में टंकी व वाटर कूलर लगे हुए हैं लेकिन एक में भी पानी नहीं है। अनाज का तौल और भराई करने वाले मजदूरों ने बताया कि मंडी में बने शौचालयों पर ताला लटका रहता है। एक का ताला खोला गया है लेकिन उसमें पानी नहीं है। बहार शौच करते हैं तो चौकीदार नहीं करने देता। ऐसे में उनका मंडी में रहना मुश्किल हो गया है। पल्लेदारों ने कहा कि इन समस्याओं से मार्केट कमेटी सचिव को अवगत करवाया लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। मंडी में नारेबाजी करते हुए पल्लेदारों ने कहा कि उनके हितों की और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी में एक सुंदर सार्वजनिक शौचालय बनाया गया, लेकिन उस पर ताला लटका रहता है। डिप्टी स्पीकर के कार्यक्रम को देखते हुए आज की शौचालय को खोला गया जिसमें पानी ही नहीं है।
मार्केट कमेटी सचिव आदित्य यादव ने बताया कि वाटर कूलर की रिपेयर करवाई जा रही है तथा शौचालय को खुलवा दिया गया है। इसमें पानी डलवाया जाएगा।