{"_id":"59a9af384f1c1bf3278b4d58","slug":"81504292664-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में स्वच्छता को लेकर पार्षद ने फैलाई ‘गंद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में स्वच्छता को लेकर पार्षद ने फैलाई ‘गंद’
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में स्वच्छता को लेकर पार्षदों ने फैलाई ‘गंद’
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नगर परिषद की बैठक शुक्रवार को नप की चेयरपर्सन भारती सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में शहर में विकास करवाने के लिए 26 एजेंडे रखे गए। इनमें से 25 एजेंडों को आम सहमति से पास कर दिया गया। बैठक में पहले ही एजेंडे स्वच्छता पर पार्षदों ने ‘गंद’ फैला दी यानी वे आपस में भिड़ गए। इससे माहौल गरमा गया। यह हंगामा करीब 10 मिनट तक चला। इसके बाद प्रधान पति और अन्य पार्षदों ने भड़के हुए पार्षदों का समझा-बुझाकर शांत कराया।
नप की शुक्रवार को आयोजित बैठक में ईओ विजयपाल यादव ने शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न वार्डों में डस्टबीन लगाने और डंपर पलैसर खरीदने का पहला एजेंडा पढ़ा। इसे पढ़ते ही नप के पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव ने कहा कि शहर में सफाई सही नहीं है। ऐेसे में डस्टबीन और डंपर पलैसर खरीदने से क्या सफाई हो जाएगी। पूर्व प्रधान की इस बात का उप प्रधान मनोज जांगड़ा ने भी समर्थन किया और कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। नप प्रधान की रेस में शामिल रहे पार्षद प्रमोद तरेडिया एडवोकेट ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा कि नप को गठित हुए डेढ़ साल हो गया है। इस दौरान उसके वार्ड में एक दिन भी सफाई कर्मचारी नहीं गया। ऐसे में नए सिस्टम से कुछ भी होने वाला नहीं है। पार्षद सुंदर लेफ्टी ने भी इस पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके वार्ड में भी सही प्रकार से सफाई नहीं होती।
प्रमोद तेरडिया और कृष्ण सैनी के बीच हुई बहस
शहर में साफ सफाई की बहस चल ही रही थी कि पार्षद कृष्ण सैनी ने प्रमोद तरेडिया की बात को काटते हुए कहा कि शहर में सही सफाई हो रही है, वे बैठक को सही नहीं चलाने दे रहे। इस पर प्रमोद तरेडिया और कृष्ण सैनी आपस में उलझ गए। उनकी बहस कई देर तक चली। कृष्ण सैनी का साथ मोहनलाल और एक अन्य पार्षद ने दिया। मनोज जांगड़ा और राजेंद्र यादव बिल्लू ने दोनों के बीच-बचाव किया और शांत कराने की अपील की। इस पर हंगामा ज्यादा बढ़ गया। हंगामा बढ़ता देख चेयरपर्सन पति संजय सैनी बाहर से बैठक में आए। उन्होंने प्रमोद तरेडिया को शांत कराया। यह हंगामा करीब 10 से 15 मिनट तक चला।
विज्ञापन
मीटिंग की नहीं देते जानकारी
बैठक में उपप्रधान मनोज जांगड़ा ने कहा कि नप की कई बैठक हो चुकी हैं, मगर आज तक उनको बैठक की कार्यवाही की रिपोर्ट नहीं मिली है। अन्य पार्षदों को भी बैठक की कार्यवाही की रिपोर्ट नहीं जाती। उन्होंने मांग की कि इस कार्रवाई को सभी पार्षदों को दिया जाए।
पहले के प्रस्तावों पर ही नहीं हुआ काम
पार्षद प्रमोद तरेडिया ने कहा कि इससे पूर्व भी तीन बैठक हो चुकी हैं, मगर आज तक तीनों बैठकों में पारित प्रस्तावों पर कोई काम नहीं हुआ है। ऐसे में बैठकों का कोई औचित्य ही नहीं रह जाता।
26 में से 25 एजेंडे हुए पास
बैठक में पूर्व निर्धारित शहर में विकास कार्य करवाने के लिए 26 एजेंडे रखे गए। इसमें चौधरी देवीलाल लाल शॉपिंग कांप्लेक्स में नई दुकान बनाने के प्रस्ताव नंबर 20 को छोड़कर अन्य सभी 25 एजेंडों पर सभी पार्षदों ने अपनी मोहर लगाई।
ये रहे एजेंडे में शामिल
शहर में कूड़े के उठान के लिए डस्टबीन व इनके उठान के लिए डंपर पलैसर खरीदना
नप के लिए जेसीबी खरीदना
शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों व बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाना
शहर के पार्कों का सौंदर्यीकरण करना
शहर के चौराहों का नवीनीकरण करना
नगर परिषद में अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाकर नई बिल्डिंग बनाना
पुरानी कचहरी में पार्किंग बनाना
पुरानी कचहरी में पार्क विकसित करना
डिवाइडरों पर नई लाइटें लगाना
शहर में महिलाओं के लिए वन स्टेप सेंटर खोलना
शहर में लेबर डिपार्टमेंट की ओर से अंत्योदय कैंटीन खोलना
शहर में बच्चों को खेलने के लिए प्ले ग्राउंड बनाना
नप के लिए प्रिंटर खरीदना
सेक्टर एक में स्ट्रीट लाइटों को रिपेयर करना
खालड़ा की पहाड़ी में बनी नई गोशाला के लिए कर्मचारी नियुकस्त करना
नप के लिए जनरेटर खरीदना
शहर के शौचालयों को ठीक करना
नप की सरकारी गाड़ी के लिए सामान खरीदना
देवीलाल शापिंग कांप्लेक्स में नई दुकान बनाना-इस प्रस्ताव को पार्षदों ने रद कर दिया
देवीलाल शापिंग कांप्लेक्स की दुकानों की मरम्मत और रखरखाव करना
परिषद के विभिन्न कार्यों के लिए सीए रखना
नप के ट्रैक्टर टेंपो की मरम्मत करना
पुल बाजार से मानक चौक तक रोड और नालियां बनाना
दया नगर में रोड का निर्माण कराना
बाईपास से खालड़ा की पहाड़ी तक रोड बनाना
प्रत्येक वार्ड में होंगे दस-दस लाख रुपये इमरजेंसी कोटे के
बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि वार्डों में इमरजेंसी विकास कार्य करवाने के लिए प्रत्येक पार्षद के कोटे में दस-दस लाख रुपये दिए जाएं। इस प्रकार शहर के 25 वार्डों के लिए 2.5 करोड़ रुपये का बजट रखा जाएगा।
जल महल में लगाई जाएगी लाइट
बैठक में शहर की ऐतिहासिक धरोहर जल महल में लाइट लगवाने, गस्तीवाड़ा और पुल बाजार पर शौचालय के निर्माण कराने संबंधी प्रस्ताव भी पास किए गए।