{"_id":"59a861f04f1c1be8278b4aec","slug":"81504207344-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते नगरपालिका के अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर फिरा पानी, बैरंग लौटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते नगरपालिका के अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर फिरा पानी, बैरंग लौटी पुलिस
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर फिरा पानी, बैरंग लौटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। राजकीय स्कूल से लेकर नांगल गेट तक जाने वाले सड़क मार्ग पर किए जा रहे कब्जे को हटवाने के लिए पुलिस बल वीरवार दोपहर अटेली पहुंचा। लेकिन, बारिश के कारण पैमाइश समय पर नहीं हो सकी। इस वजह से अभियान भी शुरू नहीं हो सका।
लोगों ने क्षेत्र में कई स्थानों पर अतिक्रमण किया हुआ है। कस्बा निवासी विजय कुमार ने कब्जा हटाने की मांग नगरपालिका से की थी। इस पर नगरपालिका ने नांगल वाले इस रास्ते में अतिक्रमण की पैमाइश के दौरान पुलिस सहायता मांगी थी। इसके बाद वीरवार को भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन बारिश के चलते पैमाइश नहीं हो पाई। अतिक्रमण के कारण यहां 50 फुट का रास्ता आधा ही रह गया है। अधिकारियों ने बताया कि पैमाइश के बाद इस मार्ग पर सीसी की रोड बनेगी। इसके लिए एक करोड़ 48 लाख का इस्टीमेट भेजा गया है। इस मार्ग के दोनों और सात फुट का पैदल पथ बनेगा। इसे एलईडी लाइट लगाकर सुंदर बनाया जाएगा। नपा चेयरमैन विकास यादव ने बताया कि मौके पर ही निशानदेही करने के लिए पुलिस बल बुलाया गया था। लेकिन, बारिश के चलते यह काम नहीं हो पाया।