{"_id":"59a2f9374f1c1b04118b465e","slug":"81503852855-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शक्ति के प्रतीक और प्रेरणा स्त्रोत थे मनुमुक्त %मानव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शक्ति के प्रतीक और प्रेरणा स्त्रोत थे मनुमुक्त %मानव’
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 54
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कुछ लोग अल्पायु में ही अपनी योग्यता और परिश्रम के बल पर इतनी बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर लेते हैं, जिनके कारण वे दूसरों के लिए न केवल प्रेरणा स्त्रोत बनते हैं, बल्कि मर कर भी अमर हो जाते हैं। निकटवर्ती गांव तिगरा के स्वतंत्रता सेनानी पंडित मातादीन के पौत्र और साहित्यकार डॉ. रामनिवास ‘मानव’ के पुत्र स्व. डॉ. मनुमुक्त ‘मानव’ भी एक ऐसी ही शख्सियत थे, जिन्होंने आईपीएस जैसा उच्च पद प्राप्त करके अपने क्षेत्र व समाज का नाम रोशन किया।
यह बात विधानसभा की उपाध्यक्षा संतोष यादव ने रविवार को सेक्टर-1, फेज-2 स्थित मनुमुक्त भवन में नवनिर्मित सभागार के उद्घाटन के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहे। लोगों ने मनुमुक्त को श्रद्धांजलि दी। उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट को 2.51 लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की।
नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि जीवन संभावनाओं का सफर है। मनुमुक्त की प्रतिभा व दृढ़ निश्चय बचपन से ही विलक्षण थी। उनकी याद में मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट की गतिविधियां समाज हित में सराहनीय हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि युवा आईपीएस अधिकारी डॉ. मनुमुक्त की 28 अगस्त 2014 को सरदार बल्लभ भाई नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद के स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। इस अवसर पर श्याम स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, भादरा (राज.) के प्राचार्य डॉ. भीम सिंह तथा बैंक आफ बड़ोदा यमुनानगर के मैनेजर नरेंद्र चहल के साथ साथ राजकीय शिक्षण महाविद्यालय, नारनौल के प्राचार्य डॉ. शिवताज सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ, एसडीओ पशुपालन रामौतार यादव, समाज सेवी राधेश्याम गोमला, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के पूर्व प्रोफेसर डॉ. बीएल यादव, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम हिसार के एसई नवीन वर्मा, पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ओपी चौहान, सीएस कालेज आफ एजूकेशन के प्रबंध निदेशक अमित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक समारोह में उपस्थित थे।
फोटो:
नारनौल में मनुमुक्त सभागार का उद्घाटन करती व संबोधित करती हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव।